FIIs की पसंद बना कचौलिया का ये शेयर! लगातार बढ़ा रहे होल्डिंग, कंपनी लगभग कर्ज मुक्त, रखें नजर
इस स्टॉक में FIIs की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. जून 2024 में जहां उनकी हिस्सेदारी 2.04 फीसदी थी, वह मार्च 2026 तक बढ़कर 16.73 फीसदी हो गई. वहीं, दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास कंपनी में 3.22 फीसदी हिस्सेदारी है. पिछले 5 साल में इसने करीब 300 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Ashish Kacholia Stock : शेयर बाजार में इन दिनों विदेशी निवेशकों यानी FII का फोकस मजबूत फंडामेंटल वाले स्मॉलकैप स्टॉक्स पर बढ़ता दिख रहा है. खासकर ऐसे शेयर, जहां लगातार ग्रोथ, मजबूत बैलेंस शीट और ग्लोबल बिजनेस मौजूद है. इसी कड़ी में एक ऐसा शेयर सामने आया है, जिसमें दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की मौजूदगी के साथ FIIs ने भी जमकर निवेश किया है. हाल के दिनों में इसमें गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, पिछले 5 साल में इसने करीब 300 फीसदी का रिटर्न दिया है.
FIIs किन बातों पर लगाते हैं दांव
FIIs किसी भी स्मॉलकैप स्टॉक में निवेश से पहले उसकी कमाई की ग्रोथ, वैल्यूएशन, बैलेंस शीट और लॉन्ग टर्म बिजनेस विजिबिलिटी को ध्यान में रखते हैं. जिन कंपनियों में लगातार मुनाफा, मजबूत कैश फ्लो और कम कर्ज होता है, उनमें विदेशी निवेश तेजी से बढ़ता है.
कंपनी का प्रोफाइल और शेयरों का हाल
Shaily Engineering Plastics एक ऐसी कंपनी है, जो हाई प्रिसीजन प्लास्टिक पार्ट्स बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स मेडिकल डिवाइस, कंज्यूमर गुड्स और होम प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक की सर्विस देती है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 8455 करोड़ रुपये है और शेयर 1840 रुपये के आसपास बंद हुआ. पिछले एक साल में इसने करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में करीब 300 फीसदी का रिटर्न दिया है.
FIIs और कचोलिया का भरोसा
इस स्टॉक में FIIs की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है. जून 2024 में जहां उनकी हिस्सेदारी 2.04 फीसदी थी, वह मार्च 2026 तक बढ़कर 16.73 फीसदी हो गई. वहीं, दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पास कंपनी में 3.22 फीसदी हिस्सेदारी है.
मजबूत फाइनेंशियल प्रदर्शन
Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 27 फीसदी बढ़कर 251 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं मुनाफे में 48 फीसदी की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई. EBITDA मार्जिन 26.5 फीसदी तक पहुंच गया, जो ऑपरेशनल मजबूती को दिखाता है.
हेल्थकेयर बिजनेस बना ग्रोथ इंजन
कंपनी के ग्रोथ का बड़ा हिस्सा हेल्थकेयर सेगमेंट से आ रहा है, जहां रेवेन्यू 139 फीसदी बढ़ा और कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 42 फीसदी रही. ROCE 38.4 फीसदी और ROE 29.1 फीसदी जैसे मजबूत रिटर्न रेशियो और कम कर्ज (डेट टू इक्विटी 0.3) कंपनी की फाइनेंशियल मजबूती दिखाते हैं.
ग्लोबल बिजनेस और एक्सपोर्ट का दम
कंपनी का करीब 71 फीसदी रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है, जो इसकी मजबूत ग्लोबल मौजूदगी को दिखाता है. GLP-1 डिवाइस सेगमेंट में भी कंपनी तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.
भविष्य की ग्रोथ के ट्रिगर
कंपनी अबू धाबी में 300 से 350 करोड़ रुपये के निवेश से नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है. इसके अलावा नए ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट्स और क्लाइंट्स जुड़ने से आने वाले समय में रेवेन्यू ग्रोथ की अच्छी संभावना बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई! ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव- ‘बोला खरीदो’, हफ्ते भर में भागेंगे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.