₹150 प्रति शेयर डिविडेंड पाने का आज अंतिम मौका, दमदार नतीजों के बाद शेयर 11% उछला

बजाज ऑटो के निवेशकों के लिए आज अहम दिन है. कंपनी के ₹150 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का लाभ पाने का आज आखिरी मौका है. मजबूत तिमाही नतीजों और रेवेन्यू में बढ़ोतरी के बाद शेयर में भी शानदार तेजी देखने को मिली है. ऐसे में निवेशकों की नजर इस ऑटो दिग्गज कंपनी पर बनी हुई है.

Dividend Stock Image Credit: Money9 Live

Bajaj Auto Dividend : ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने एक बार फिर अपने मजबूत प्रदर्शन से निवेशकों का ध्यान खींचा है. कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में लगातार अच्छी ग्रोथ दर्ज की है और मार्च तिमाही के नतीजे भी उम्मीद से बेहतर रहे हैं. रेवेन्यू और मुनाफे दोनों में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है. इसके साथ ही कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 150 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. डिविडेंड का लाभ लेने के आज निवेशकों के पास अंतिम मौका है.

₹150 का डिविडेंड दे रही कंपनी

बजाज ऑटो लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए 150 रुपये प्रति शेयर के अंतिम (Final) डिविडेंड की घोषणा की है. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई 2026 निर्धारित की गई है. यानी आज तक कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों का नाम दर्ज होंगे, उन्हें इसका लाभ मिलेगा.

कैसी है शेयर की चाल?

  • CMP – ₹10,586 (29 May, 2026 11:11 AM)
  • 1 महीने में – 11.5 फीसदी की तेजी
  • 1 साल में – 19 फीसदी का उछाल
  • 3 साल में – 127 फीसदी भागा
  • 5 साल में – 152 फीसदी की तेजी

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹3,02,144 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)28.57
पी/बी अनुपात7.78
उद्योग पी/ई (Industry P/E)24.54
ऋण-टू-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.58
आरओई (ROE – इक्विटी पर प्रतिफल)27.67%
ईपीएस (TTM)378.34
लाभांश प्रतिफल (Dividend Yield)1.39%
बुक वैल्यू1389.35
फेस वैल्यू10
Source – Groww

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

कंपनी ने पिछले तीन वर्षों में 15% की CAGR (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से राजस्व (Revenue) बढ़ाया है, जबकि मुनाफे में 6% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है. मार्च तिमाही में कंपनी का राजस्व तिमाही आधार पर 11% बढ़कर 18,494 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, कंपनी का मुनाफा 27% बढ़कर 3,492 करोड़ रुपये हो गया.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories