इस PSU डिफेंस स्टॉक में भयंकर बिकवाली, 8 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
शेयर बाजार गुरुवार को बकरीद की छुट्टी के चलते बंद थे, इसलिए नतीजों का असर शुक्रवार के कारोबार में देखने को मिला. लंबी अवधि में देखें तो Bharat Dynamics के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले पांच साल में शेयर ने 621 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में इसमें 145 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है.

Why Bharat Dynamics Share Price Crashed : सरकारी डिफेंस कंपनी Bharat Dynamics Limited के शेयर शुक्रवार, 29 मई को शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी से ज्यादा टूट गए. कंपनी के चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद निवेशकों ने जमकर बिकवाली की. शुक्रवार को बाजार खुलते ही Bharat Dynamics का शेयर करीब 8.3 फीसदी गिरकर दिन के निचले स्तर 1,175.40 रुपये तक पहुंच गया. इससे पहले शेयर 1,282.20 रुपये पर बंद हुआ था.
चौथी तिमाही में मुनाफे में बड़ी गिरावट
NSE फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 58 फीसदी घटकर 113.18 करोड रुपये रह गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 272.77 करोड रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी की मुख्य कारोबार से होने वाली आय में भी भारी गिरावट देखने को मिली. मार्च तिमाही में रेवेन्यू 73 फीसदी गिरकर 488 करोड रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,800 करोड रुपये था. कंपनी की प्रति शेयर कमाई यानी EPS भी घटकर 3.09 रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7.44 रुपये थी.
पुराने स्टॉक को लेकर भी चिंता
- कंपनी ने यह भी बताया कि उसके पास 83.27 करोड रुपये का पुराना इन्वेंट्री स्टॉक पड़ा है, जो पिछले पांच साल से नहीं चल रहा है. यह स्थिति ग्राहकों के ऑर्डर और लेटर ऑफ इंटेंट के समय से पहले बंद होने की वजह से बनी.
- हालांकि, कंपनी ने कहा कि इस पुराने स्टॉक के बदले ग्राहकों से 362.34 करोड रुपये की एडवांस रकम पहले ही मिल चुकी है. कंपनी का मानना है कि फिलहाल इस इन्वेंट्री पर किसी अतिरिक्त प्रावधान की जरूरत नहीं है.
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?
- बुधवार के कारोबारी सत्र में Bharat Dynamics का शेयर 3.59 फीसदी गिरकर 1,282.20 रुपये पर बंद हुआ था. कंपनी ने गुरुवार, 28 मई को अपने तिमाही नतीजे और डिविडेंड का ऐलान किया था.
- शेयर बाजार गुरुवार को बकरीद की छुट्टी के चलते बंद थे, इसलिए नतीजों का असर शुक्रवार के कारोबार में देखने को मिला.
- लंबी अवधि में देखें तो Bharat Dynamics के शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले पांच साल में शेयर ने 621 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में इसमें 145 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है.
- हालांकि पिछले एक साल में शेयर करीब 34 फीसदी टूट चुका है. वहीं 2026 में अब तक इसमें 13 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.
- बुधवार के बाजार बंद होने तक कंपनी का मार्केट कैप करीब 47,246 करोड रुपये था.
इसे भी पढ़ें- हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23900 के ऊपर; मजबूती के साथ खुला रुपया
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.