Bitcoin ने मारी जोरदार छलांग! 74000 डॉलर के पार पहुंचा, 11 हफ्ते के हाई पर क्रिप्टोकरेंसी
Bitcoin की कीमत में जोरदार तेजी के साथ यह 74,000 डॉलर के पार पहुंच गया और 11 हफ्ते के हाई पर पहुंचा. पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में Bitcoin करीब 18 फीसदी चढ़ चुका है. CryptoQuant के मुताबिक, स्पॉट और परपैचुअल फ्यूचर्स मार्केट में Bitcoin की डिमांड अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार पॉजिटिव हुई है. US Treasury के बॉन्ड बायबैक प्रोग्राम और क्रिप्टो रेगुलेशन को लेकर बढ़ती उम्मीदों से भी Bitcoin को सपोर्ट मिला है.

Bitcoin की कीमत में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गुरुवार को 70,000 डॉलर के स्तर को पार कर गई और 74,000 डॉलर के ऊपर पहुंचते हुए 11 हफ्ते के हाई पर पहुंच गई. इसके साथ ही Bitcoin की डिमांड में भी सुधार के संकेत मिले हैं. CryptoQuant के फाउंडर Ki Young Ju के मुताबिक, स्पॉट और परपैचुअल फ्यूचर्स दोनों मार्केट में Bitcoin की डिमांड अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार पॉजिटिव हुई है. Bitcoin ने पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में करीब 18 फीसदी की तेजी दर्ज की है. इससे निवेशकों के बीच क्रिप्टोकरेंसी को लेकर फिर से भरोसा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.
74,644 डॉलर तक पहुंचा Bitcoin
21 अगस्त 2026 को 1:09 AM UTC पर Bitcoin की कीमत 74,644 डॉलर दर्ज की गई. पिछले कुछ घंटों में इसमें करीब 2.24 फीसदी की तेजी रही, जबकि पिछले 1 महीने में Bitcoin करीब 14 फीसदी चढ़ चुका है. Bitcoin की इस तेजी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. इनमें अमेरिका में क्रिप्टो से जुड़े कानूनों को लेकर बढ़ती उम्मीद और US Treasury के बॉन्ड बायबैक प्रोग्राम को प्रमुख वजह माना जा रहा है.
US Treasury के फैसले का भी असर
Bitcoin में तेजी के बीच US Treasury Department ने सरकारी कर्ज के बायबैक का स्तर कम से कम दोगुना करने का ऐलान किया है. Treasury 9 सितंबर 2026 से प्रत्येक ऑपरेशन में सरकारी कर्ज की बायबैक राशि 2 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर कम से कम 4 बिलियन डॉलर करने जा रहा है.
इस घोषणा के बाद अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली. US 30-Year Treasury Yield मंगलवार को 19 साल के हाई 5.34 फीसदी पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई और यह 5.184 फीसदी के आसपास कारोबार कर रहा था.
क्या शुरू हो गया है नया Bull Cycle?
CryptoQuant के फाउंडर Ki Young Ju के मुताबिक, स्पॉट और परपैचुअल फ्यूचर्स मार्केट में Bitcoin की डिमांड का पॉजिटिव होना एक महत्वपूर्ण संकेत है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सुधार अभी सीमित स्तर पर है. उनके मुताबिक, अगर यह पॉजिटिव डिमांड अगले 1 महीने तक बनी रहती है तो यह मानने का आधार बन सकता है कि Bitcoin का Bear Market खत्म हो चुका है और नया Bull Cycle शुरू हो गया है. इससे संकेत मिलता है कि बाजार में फिलहाल उम्मीद तो बढ़ी है, लेकिन एक महीने तक डिमांड के टिके रहने को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाएगा.
एनालिस्ट अभी भी सतर्क
Bitcoin की हालिया तेजी ने निवेशकों में उत्साह बढ़ाया है, लेकिन कुछ एनालिस्ट अभी भी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि Bitcoin में आगे एक और तेज गिरावट देखने को मिल सकती है और कीमत 44,000-48,000 डॉलर तक जा सकती है. इसके बाद ही स्थायी तेजी की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है.
कुछ मार्केट एक्सपर्ट्स यह भी मानते हैं कि मौजूदा तेजी वास्तविक डिमांड के बजाय लिक्विडिटी से जुड़ी गतिविधियों से प्रेरित हो सकती है. हालांकि, स्पॉट Bitcoin ETF में हालिया इनफ्लो से बाजार को कुछ सपोर्ट मिला है.
यह भी पढ़ें: Stock to Watch: आज फोकस में रहेंगे BPCL, HAL और RailTel के शेयर, रखें नजर… दिख सकती है हलचल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें