Kaynes Technology में BofA की बड़ी एंट्री, खरीदे 42 करोड़ के शेयर, फिर भी 5% से ज्यादा लुढ़का स्टॉक
Kaynes Technology में BofA Securities Europe ने करीब 42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं, जिसके बाद स्टॉक चर्चा में आ गया. हालांकि बड़े निवेश के बावजूद शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी के तिमाही नतीजे सॉलिड रहे हैं.
Block Deal: शेयर बाजार में शुक्रवार को Kaynes Technology India Limited के शेयर चर्चा में रहे. एंड-टू-एंड IoT सॉल्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी इस कंपनी में बड़ी ब्लॉक डील हुई है. ग्लोबल ब्रोकरेज BofA Securities Europe SA ने कंपनी में करीब 42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. हालांकि इतने बड़े निवेश के बावजूद शेयर गिर गए. इसमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.
करीब 24,791 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर NSE पर 3,502 रुपये के स्तर पर ट्रेड करते नजर आए. इसमें करीब 5.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को लगभग 18 प्रतिशत निगेटिव रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक महीने में यह करीब 11 प्रतिशत गिर चुका है .
कितने में हुई डील?
12 मार्च 2026 को हुए ब्लॉक डील के अनुसार BofA Securities Europe SA ने NSE पर करीब 1.16 लाख इक्विटी शेयर खरीदे. यह कंपनी में करीब 0.17 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. यह सौदा औसतन 3,614.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ और इसकी कुल वैल्यू करीब 42 करोड़ रुपये रही. हालांकि इस डील में दूसरी तरफ कुछ निवेशकों ने अपने शेयर बेचे भी. Kadensa Master Fund ने लगभग 46,934 शेयर बेचकर करीब 17 करोड़ रुपये जुटाए. वहीं Bluepearl Map I LP ने करीब 69,148 शेयर बेचकर लगभग 25 करोड़ रुपये निकाले.
क्या करती है कंपनी?
Kaynes Technology India Limited एक प्रमुख IoT सॉल्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी है. ये ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल, एयरोस्पेस-डिफेंस, न्यूक्लियर, मेडिकल, रेलवे, IoT और IT सेक्टर के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और लाइफ-साइकिल सपोर्ट जैसी सेवाएं प्रदान करती है.
मजबूत तिमाही नतीजे
- कंपनी के हालिया वित्तीय नतीजे भी मजबूत रहे हैं. Q3 FY26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू 804 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 661 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत ज्यादा है.
- इसी तरह नेट प्रॉफिट 66 करोड़ से बढ़कर 77 करोड़ रुपये हो गया, यानी करीब 17 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है.
कंपनी की ऑर्डर बुक Q3 FY26 में 9,072.2 करोड़ रुपये रही, जिससे आने वाले समय में मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलती है_ - कंपनी ने भारत सरकार की India Semiconductor Mission (ISM) के तहत अपनी सब्सिडियरी के लिए Fiscal Support Agreement (FSA) भी साइन किया है.
सेमीकंडक्टर कारोबार में दांव
मैनेजमेंट के अनुसार कंपनी अब अपने सेमीकंडक्टर और PCB प्रोग्राम्स को प्लानिंग स्टेज से कमर्शियल एग्जीक्यूशन की तरफ ले जा रही है. गुजरात के साणंद में OSAT फैसिलिटी तेजी से ऑपरेशन बढ़ा रही है, जबकि HDI PCB मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी जल्द शुरू होने के करीब है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
