तेल में उबाल जारी! ब्रोकरेज ने कहा- इन OMC शेयरों से कर लें किनारा, इन अपस्ट्रीम कंपनियों पर लगाएं दांव
तेल कीमतों में तेजी और रुपये की कमजोरी के बीच ब्रोकरेज एम्बिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने OMC शेयरों से दूरी की सलाह दी है. BPCL, HPCL और IOCL पर SELL रेटिंग दी गई है जबकि Reliance Industries, ONGC, Oil India, GAIL और Petronet LNG समेत गैस सेक्टर शेयरों में निवेश की सलाह दी गई है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी जंग के बेच तेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर होती रुपये की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) पर दबाव बढ़ता दिख रहा है. इस बीच ब्रोकरेज हाउस एम्बिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कई OMC शेयरों पर ‘SELL’ की सलाह देते हुए कहा है कि FY30 तक बैलेंस शीट पर जोखिम बढ़ सकता है. वहीं, कई अपस्ट्रीम और गैस सेक्टर शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है. आइये जानते हैं की ब्रोकरेज के किन शेयरों का खरीदने और किन शेयरों से किनारा करने की सलाह दी है.
इन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह
तेल-गैस सेक्टर पर आई नई रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश की सलाह दी है. रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा हालात में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से दूरी बनाने की सलाह दी गई है, जबकि अपस्ट्रीम और गैस सेक्टर की कंपनियां बेहतर रिटर्न दे सकती हैं. ब्रोकरेज ने Reliance Industries, ONGC, Oil India, GAIL और Petronet LNG को खरीदने की सलाह दी है. इसके अलावा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में Indraprastha Gas Limited, Mahanagar Gas Limited और Gujarat Gas Limited को भी पॉजिटिव रेटिंग दी गई है.
रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का फायदा अपस्ट्रीम कंपनियों को मिलेगा, जिससे उनकी कमाई बढ़ेगी. वहीं गैस सेक्टर में लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावना बनी हुई है.
OMCs पर दबाव, टारगेट प्राइस में भारी कटौती
रिपोर्ट के मुताबिक, ऊंचे कच्चे तेल के दाम और सीमित सरकारी राहत के चलते OMC कंपनियों के मार्जिन घट सकते हैं. FY27-30 के लिए इंटीग्रेटेड मार्जिन अनुमान ₹6-8 प्रति लीटर से घटाकर ₹3-5 प्रति लीटर कर दिया गया है. इसके चलते टारगेट प्राइस में 45-57% तक की कटौती की गई है. ब्रोकरेज ने BPCL, HPCL और IOCL जैसे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर SELL की सलाह दी है, क्योंकि ऊंचे तेल के दाम और सीमित सरकारी राहत से इनके मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है.
किन शेयरों पर क्या राय
| कंपनी | रेटिंग | संभावित रिटर्न |
|---|---|---|
| BPCL | SELL | -13% |
| HPCL | SELL | -19% |
| IOCL | SELL | -11% |
| IGL | BUY | 34% |
| MGL | BUY | 46% |
| GGL | BUY | 30% |
| Oil India | BUY | 28% |
| ONGC | BUY | 27% |
| GAIL | BUY | 56% |
| PLNG | BUY | 58% |
| RIL | BUY | 20% |
ब्रेंट क्रूड $85 तक, गैस सेक्टर पर भी असर
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ब्रेंट क्रूड FY27 में $85 प्रति बैरल तक रह सकता है और FY30 तक $70 प्रति बैरल पर आएगा। मिडिल ईस्ट संकट और कतर के इंफ्रास्ट्रक्चर डैमेज के चलते गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है, जिससे गैस सरप्लस की स्थिति अब FY29 तक टल गई है. इसका असर गैस यूटिलिटीज और CGD कंपनियों के टारगेट प्राइस पर भी पड़ा है, जहां 2-10% तक कटौती की गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
