Published: 21 May 2026 17:50 PM Updated On: 21 May 2026 17:50 PM
अगर आप ही क्रिप्टो में निवेश करते हैं और रोज सुबह अपना पोर्टफोलियो चेक करते हैं तो आज की सुबह आपके लिए काफी लाल रही होगी. पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन से लेकर सोलाना तक हर बड़े कॉइन की कीमत में बड़ी गिरावट आई हुई है और यह गिरावट अभी ऊपर जाने वाली नहीं बल्कि नीचे और गिरने वाली है. दरअसल क्रिप्टो मार्केट में भारी लिक्विडेशन हुआ है जिससे निवेशकों के करोड़ों डॉलर पलक झपकते ही गायब हो गए हैं. आखिर रातोंरात ऐसा क्या हुआ कि मार्केट धड़ाम से गिर गया. क्या इसके पीछे अमेरिकी डॉलर का बढ़ता दबाव है?