कर्जमुक्त हैं ये 4 कंपनियां, 796% तक उछले शेयर; महारत्न कंपनी भी लिस्ट में शामिल, रखें नजर
शेयर बाजार में मजबूत बैलेंस शीट वाली कंपनियां अक्सर निवेशकों की पहली पसंद होती हैं. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), ABB India, NBCC, HAL जैसी कंपनियां कम या बिना कर्ज के साथ हजारों करोड़ रुपये का कैश रिजर्व रखती हैं. जानिए इन कंपनियों की वित्तीय स्थिति, कैश रिजर्व, रिटर्न और निवेशकों के लिए ये शेयर क्यों खास माने जा रहे हैं.

Debt Free Stocks India: शेयर बाजार में निवेश करते समय ज्यादातर निवेशक ऐसी कंपनियों की तलाश करते हैं, जिनकी बैलेंस शीट मजबूत हो, कर्ज कम या बिल्कुल न हो और जिनके पास फ्यूचर की जरूरतों के लिए पर्याप्त कैश रिजर्व मौजूद हो. ऐसी कंपनियां बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूत मानी जाती हैं, क्योंकि उन्हें कारोबार चलाने या विस्तार करने के लिए ज्यादा उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ती. मजबूत कैश रिजर्व और बेहतर रिटर्न रेशियो वाली कंपनियां अक्सर वित्तीय रूप से स्थिर मानी जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे 4 शेयर जिनपर कर्ज न के बराबर है और जिन्होंने शानदार रिटर्न दिया है.
Bharat Electronics Ltd (BEL)
Bharat Electronics Ltd रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है, जो रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और दूसरी डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाती है. भारत में बढ़ते रक्षा खर्च और सरकारी ऑर्डर कंपनी की ग्रोथ को मजबूती दे रहे हैं.
| पैरामीटर | जानकारी |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹3,15,380 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 52.04 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 13.15 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 48.94 |
| डेट टू इक्विटी (Debt to Equity) | 0.00 |
| आरओई (ROE – इक्विटी पर रिटर्न) | 25.27% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | 8.29 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.58% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 32.82 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹1 |
शेयर का हाल
मंगलवार, 23 जून 2026 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 420 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 5.31 फीसदी और एक साल में 2.24 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, लॉन्ग टर्म में कंपनी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है. पिछले 5 वर्षों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर ने निवेशकों को 712.77 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
ABB India Ltd.
ABB India औद्योगिक ऑटोमेशन और इलेक्ट्रिफिकेशन सेक्टर में काम करती है. कंपनी ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और उद्योगों के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध कराती है. इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और क्लीन एनर्जी की बढ़ती मांग से कंपनी को फायदा मिल रहा है.
| पैरामीटर | जानकारी |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹1,53,735 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 51.64 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 19.62 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 51.38 |
| डेट टू इक्विटी (Debt to Equity) | 0.01 |
| आरओई (ROE – इक्विटी पर रिटर्न) | 21.29% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | 140.50 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.54% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 369.78 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹2 |
शेयर का रिटर्न
ABB India लिमिटेड का शेयर मंगलवार, 23 जून 2026 को 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 37.95 फीसदी और एक साल में 21 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, लॉन्ग टर्म में कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है. पिछले 5 वर्षों में ABB India के शेयर ने निवेशकों को 308 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.
NBCC (India) Ltd.
NBCC (India) Ltd एक सरकारी कंपनी है, जो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में काम करती है. कंपनी को सरकारी परियोजनाओं और शहरी पुनर्विकास से लगातार काम मिलता है.
| पैरामीटर | जानकारी |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹29,700 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 40.00 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 9.84 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 56.39 |
| डेट टू इक्विटी (Debt to Equity) | 0.00 |
| आरओई (ROE – इक्विटी पर रिटर्न) | 23.86% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | 2.75 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.93% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 11.18 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹1 |
क्या है शेयर का हाल?
NBCC (India) लिमिटेड का शेयर मंगलवार, 23 जून 2026 को 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 109.04 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. हालांकि, लॉन्ग टर्म में कंपनी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 वर्षों में NBCC (India) के शेयर ने 179.58 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
Hindustan Aeronautics Ltd (HAL)
HAL भारत की प्रमुख रक्षा कंपनियों में शामिल है. कंपनी लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और रक्षा उपकरणों का निर्माण करती है. सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और रक्षा उत्पादन पर बढ़ते फोकस से कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर बुक है.
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹3,02,092 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 33.14 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 7.36 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 48.94 |
| डेट टू इक्विटी (Debt to Equity) | 0.00 |
| आरओई (ROE – इक्विटी पर रिटर्न) | 22.21% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | 136.30 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.77% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 613.68 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | ₹5 |
क्या है शेयर का हाल?
कंपनी के शेयर ने पिछले एक सप्ताह में 4.80 फीसदी और पिछले 6 महीनों में 2.41 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, लॉन्ग टर्म में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है. पिछले 5 वर्षों में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 796 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है.
Debt Free कंपनियां क्यों मानी जाती हैं मजबूत?
जिन कंपनियों पर कर्ज नहीं होता या बहुत कम होता है, उन्हें ब्याज पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता. इसके अलावा, जिनके पास बड़ा कैश रिजर्व होता है, वे नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने, कारोबार का विस्तार करने और बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का बेहतर तरीके से सामना करने में सक्षम होती हैं. हालांकि, केवल डेट फ्री होना किसी शेयर में निवेश की गारंटी नहीं है. निवेश का फैसला करते समय कंपनी की कमाई, वैल्यूएशन, ग्रोथ, ऑर्डर बुक और भविष्य की संभावनाओं का भी आकलन करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में मचा कोहराम! सेंसेक्स 893 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे, निवेशकों के डूबे ₹5 लाख करोड़
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.