4900% तक रिटर्न देने वाली इन 3 कर्ज मुक्त कंपनियों पर रखें नजर, 52-वीक हाई से 45% तक टूट चुके हैं शेयर

स्टॉक मार्केट में जहां बड़े शेयर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं कई स्मॉल-कैप कंपनियां मजबूत फंडामेंटल के साथ निवेश का बेहतर मौका देती हैं. खासकर कर्ज-मुक्त कंपनियां अपनी कमाई को विकास में लगाकर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकती हैं. इस रिपोर्ट में ऐसी ही तीन कंपनियों के बारे में बताया गया है जो अपने 52 वीक हाई से काफी टूट चका है.

Debt Free Stocks Image Credit: @AI/Money9live

Debt Free Stocks: स्टॉक मार्केट में अक्सर बड़े नामों पर ज्यादा ध्यान जाता है, लेकिन स्मॉल-कैप कंपनियां भी मुनाफे और ग्रोथ की मजबूत ताकत रखती हैं. खासकर वे कंपनियां जिनका कर्ज शून्य (Debt-Free) है. इन पर लॉन्ग-टर्म निवेशकों की नजर लंबे समय से है. कर्ज न होने का मतलब है कि ये अपनी कमाई को ब्याज चुकाने की जगह विकास और विस्तार में लगा सकते हैं, जिससे फायदा निवेशकों को मिलने की संभावना बढ़ जाती है. मजबूत फंडामेंटल्स होने की वजह से भविष्य में बाउंस बैक होने की उम्मीद होती है. आइए जानते हैं तीन ऐसी ही कंपनियों के बारे में जिनके शेयरों ने हाल में कमजोर रिटर्न दिखाए हैं, लेकिन फंडामेंटल मजबूत हैं.

Sika Interplant Systems Ltd

कंपनी का परिचय

Sika Interplant Systems Ltd बेंगलुरु स्थित इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो एयरस्पेस, रक्षा, स्पेस और ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए खास तकनीकी प्रोडक्ट और MRO सेवाएं देती है.

शेयर प्रदर्शन एवं मार्केट कैप

कंपनी का शेयर वर्तमान में लगभग ₹869-₹895 स्तर पर ट्रेड हो रहा है और इसका मार्केट कैप लगभग ₹1,844 करोड़ रुपये है. पिछले 52-हफ्ते में शेयर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है, लेकिन शानदार फाडामेंटल के बावजूद शेयर 52-वीक हाई से 45.5 फीसदी से अधिक नीचे है. पांच साल में इसने 1450 फीसदी से अधिक तक का रिटर्न दिया है.

मजबूत फंडामेंटल

कंपनी का Debt-to-Equity अनुपात 0.00 है यानी यह पूरी तरह कर्ज-मुक्त है. इसके अलावा ROE लगभग 24.9% और P/E रेशियो 53.7 के आसपास है, जो दिखाता है कि कंपनी अपनी पूंजी का बेहतर उपयोग कर रही है.

Shilchar Technologies Ltd

कंपनी का परिचय

Shilchar Technologies Ltd शिलचार टेक्नोलॉजीज़ ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली एक जानी-मानी कंपनी है, जो पावर और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के साथ-साथ सोलर और विंड एनर्जी सेक्टर को भी सेवाएं देती है. यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी अपनी पहचान बना चुकी है.

शेयर प्रदर्शन एवं मार्केट कैप

इसका शेयर करीब ₹3,889.90 के स्तर पर है और मार्केट कैप लगभग ₹4,559 करोड़ रुपये है. 52-हफ्ते के हाई से शेयर में गिरावट आई है, जो निवेशकों की दिलचस्पी और समय-समय पर उतार-चढ़ाव को दिखाता है. इसके स्टॉक अपने एक साल से हाई लेवल से 36.5 फीसदी टूट चुका है. पांच साल में इसने 4900 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया है.

मजबूत फंडामेंटल

कंपनी का कर्ज बिल्कुल नहीं है (Debt-to-Equity = 0.00) और ROE लगभग 42.3% है, जो कि बेहद मजबूत रिटर्न क्षमता को दर्शाता है. P/E लगभग 24.6 के आसपास है.

Shanthi Gears Ltd

कंपनी का परिचय

Shanthi Gears Ltd मुरुगप्पा ग्रुप की एक कंपनी है जो औद्योगिक गियर्स, गियरबॉक्स और मोटर्स बनाती है. कंपनी खासकर स्टील, पावर और रेलवे जैसे भारी उद्योगों में अपनी तकनीक के लिए जानी जाती है.

शेयर प्रदर्शन एवं मार्केट कैप

इसका शेयर लगभग ₹456-₹457 के आसपास ट्रेड कर रहा है और मार्केट कैप करीब ₹3,479 करोड़ रुपये दर्ज है. पिछले कुछ समय में शेयर में कुछ कमजोरी देखी गई है, पर कंपनी का बुनियादी ढांचा मजबूत रहता है. यह अपने 52-वीक हाई से 27 फीसदी तक टूट चुका है. साथ ही बीते पांच साल में इसने 273 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

मजबूत फंडामेंटल

यह कंपनी भी Debt-free है (Debt-Equity = 0.00) और इसका ROE लगभग 21.5% है, जो यह दर्शाता है कि बिना कर्ज के कंपनी अच्छा रिटर्न दे रही है. इसके अलावा डिविडेंड यील्ड भी निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.