पेनी स्टॉक में छुपा खजाना! शेयर के भाव से 2X डिविडेंड दे रही कंपनी, 3 साल में पैसा डबल, फंडामेंटल्स दमदार

शेयर बाजार में ऐसे स्टॉक्स की तलाश रहती है जो कम कीमत में ज्यादा कमाई का मौका दें. Taparia Tools ऐसा ही एक शेयर है, जिसकी कीमत करीब ₹25 है लेकिन डिविडेंड यील्ड लगभग 200% तक पहुंच चुकी है. खास बात यह है कि निवेशकों को शेयर की कीमत से भी ज्यादा डिविडेंड मिल रहा है.

Taparia Tools Image Credit: @AI/Money9live/chatGpt

Dividend Stocks: शेयर बाजार में निवेशक हमेशा ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं, जो सिर्फ भाव बढ़ने से ही नहीं, बल्कि डिविडेंड और बोनस जैसे अतिरिक्त फायदों से भी कमाई का मौका दें. इसी कसौटी पर Taparia Tools खड़ा उतरता दिख रहा है.. महज 25 रुपये के आसपास ट्रेड करने वाला यह शेयर अपने असाधारण डिविडेंड यील्ड करीब 200% की वजह से निवेशकों को आकर्षित कर रहा है. यानी 25 रुपये के इस स्टॉक से निवेशकों को हर साल 50 रुपये से अधिक की कमाई कर सकते हैं.

₹25 के शेयर से ₹50 कमाई का मौका

Taparia Tools का मौजूदा शेयर भाव करीब ₹25.13 है, लेकिन कंपनी ने हाल के वर्षों में इतना मजबूत डिविडेंड दिया है कि निवेशकों को हर साल प्रति शेयर ₹50 से ज्यादा की कमाई संभव हुई है. यानी शेयर की कीमत से भी ज्यादा डिविडेंड यह इसे बाजार के सबसे अनोखे डिविडेंड स्टॉक्स में शामिल करता है. हालांकि ध्यान रहे कि डिविडेंड यील्ड समय के साथ बदल सकता है.

क्या करती है कंपनी

Taparia Tools भारत की जानी-मानी हैंड टूल्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. कंपनी स्पैनर, प्लायर, स्क्रूड्राइवर जैसे औद्योगिक और घरेलू टूल्स बनाती है. ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में इसका बड़ा उपयोग है.

क्या है शेयर का हाल?

Taparia Tools का शेयर हाल के समय में जबरदस्त रिटर्न दे चुका है –

  • 3 साल में: 128%
  • 1 साल में: 32%
  • 6 महीने में: 80%
  • 3 महीने में: 71%
  • 1 महीने में: 15%

यह दर्शाता है कि स्टॉक में न सिर्फ डिविडेंड बल्कि कैपिटल गेन की भी संभावना रही है.

डिविडेंड हिस्ट्री

घोषणा तिथिएक्स-डिविडेंड तिथि डिविडेंड प्रकार डिविडेंड (₹)
11 नवम्बर 202519 नवम्बर 2025अंतरिम (Interim)32.50
22 मई 202529 जुलाई 2025अंतिम (Final)25.00
13 नवम्बर 202429 नवम्बर 2024अंतरिम (Interim)25.00
21 मई 202422 जुलाई 2024अंतिम (Final)20.00
12 फरवरी 202423 फरवरी 2024अंतरिम (Interim)20.00
30 मई 202326 जून 2023अंतिम (Final)77.50
24 फरवरी 202316 मार्च 2023अंतरिम (Interim)77.50
31 मई 202221 जुलाई 2022अंतिम (Final)52.50
14 फरवरी 202224 फरवरी 2022अंतरिम (Interim)50.00

इस टेबल में आप देख सकते हैं कि कंपनी ने साल 2025 में निवेशकों को 57.50 रुपये से अधिक का डिविडेंड दिया है. यानी डिविडेंड की राशि शेयर के भाव के अधिक है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

कंपनी के फंडामेंटल्स भी काफी मजबूत नजर आते हैं:

  • मार्केट कैप: ₹38 करोड़
  • P/E रेशियो: 0.27 (बेहद कम)
  • P/B रेशियो: 0.09
  • ROE: 33.51%
  • EPS (TTM): 94.76
  • डिविडेंड यील्ड: ~198.98%
  • डेट टू इक्विटी: 0 (कर्ज मुक्त कंपनी)

कम P/E और कर्ज मुक्त स्थिति इसे वैल्यू निवेशकों के लिए आकर्षक बनाती है, जबकि हाई ROE इसकी प्रॉफिटेबिलिटी दिखाता है.

यह भी पढ़ें: PSU शिपबिल्डिंग कंपनी ने खरीदी श्रीलंका की सबसे बड़ी यूनिट, 1 हफ्ते में 9% उछाल, 52 वीक हाई से 45% नीचे, खरीद का मौका?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.