5 साल में 161275 फीसदी रिटर्न, अब 43 करोड़ के ऑर्डर के बाद 3% चढ़ा शेयर; इस केबल कंपनी पर रखें नजर
Diamond Power Infrastructure को Adani Power से 43.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसके बाद कंपनी के शेयर में करीब 3 फीसदी की तेजी आई. यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ के रायपुर फेज 2 पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है. कंपनी को डिजाइन इंजीनियरिंग और केबल सप्लाई का काम करना है. यह प्रोजेक्ट जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा.

Power Stock India: पावर सेक्टर की कंपनी Diamond Power Infrastructure Limited के शेयर में आज तेजी देखने को मिली. कंपनी को Adani Power Limited से नया ऑर्डर मिलने के बाद स्टॉक करीब 3 फीसदी तक चढ़ गया. यह ऑर्डर करीब 43.26 करोड़ रुपये का है. इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. कंपनी को यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ के प्रोजेक्ट के लिए मिला है. इससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी.
43 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला
कंपनी को कुल 43.26 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसमें जीएसटी भी शामिल है. यह ऑर्डर घरेलू स्तर पर दिया गया है. इस प्रोजेक्ट में कंपनी को कई तरह के काम करने होंगे. इससे कंपनी की आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है. निवेशकों ने इस खबर को पाजिटिव तरीके से लिया है. इसका असर शेयर की कीमत पर भी दिखा. कंपनी के शेयर पिछले 1 साल में 45 फीसदी चढ़ें है तो वहीं 3 साल में 5715 फीसदी चढ़ें हैं. जबकि 5 साल में इसने रिकॉर्ड 161275 फीसदी का रिटर्न दिया है.
किस प्रोजेक्ट के लिए मिला काम
यह ऑर्डर छत्तीसगढ़ के रायपुर फेज 2 थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है. इस प्रोजेक्ट में डिजाइन और इंजीनियरिंग का काम शामिल है. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग की जिम्मेदारी भी कंपनी को दी गई है. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और सप्लाई का काम भी शामिल है. यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है. इससे कंपनी की पहचान और मजबूत होगी.
कंपनी को क्या क्या करना होगा
इस ऑर्डर के तहत कंपनी को पावर और कंट्रोल केबल्स की सप्लाई करनी है. इसमें पैकिंग और ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी भी शामिल है. साथ ही ट्रांजिट इंश्योरेंस का काम भी कंपनी करेगी. कंपनी को पूरा प्रोजेक्ट तय समय में पूरा करना होगा. यह काम जुलाई 2026 तक पूरा करना है. समय पर डिलीवरी कंपनी के लिए अहम होगी.
ये भी पढ़ें- 7 अप्रैल को इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव, एनालिस्ट ने दी खरीदने की सलाह; हफ्ते भर में होगी कमाई
कंपनी का प्रोफाइल और कामकाज
Diamond Power Infrastructure एक पुरानी कंपनी है जिसकी शुरुआत 1970 में हुई थी. यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन इक्विपमेंट बनाती है. इसमें कंडक्टर और केबल्स जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के वडोदरा में है. यह कंपनी पावर सेक्टर में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है. नए ऑर्डर से इसके बिजनेस को और बढ़ावा मिलेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.