डॉली खन्ना की एंट्री! इन 2 कंपनियों के खरीदे 29 लाख से ज्‍यादा शेयर, ग्रोथ से बढ़ी उम्मीदें, क्‍या बनेगा पारस पत्‍थर

Dolly Khanna ने चेन्‍नई पेट्रोलियम और शारदा क्रॉपके में हिसेदारी खरीदकर बड़ा दांव लगाया है. दोनों कंपनियों के मजबूत नतीजों और ग्रोथ के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. ऐसे मं डॉली खन्ना की एंट्री से इन शेयरों में आगे बेहतर रिटर्न की उम्मीद जताई जा रही है.

dolly khanna buy stake in these 2 stocks Image Credit: canva/AI image

Dolly Khanna Stake in 2 stocks: भारतीय शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक डॉली खन्‍ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्‍होंने दो कंपनियों में नई हिस्सेदारी लेकर बाजार का ध्यान खींचा है. उनकी कुल होल्डिंग अब 12 शेयरों में है, जिसकी वैल्यू 486 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

Chennai Petroleum में भरोसा

Chennai Petroleum Corporation Limited में डॉली खन्ना ने 19.31 लाख से ज्यादा शेयर खरीदकर 1.30% हिस्सेदारी ली है. कंपनी देश के ऑयल रिफाइनिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी है और IOC यानी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की सहायक इकाई है.

वित्‍तीय प्रदर्शन

कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो Q3FY26 में रेवेन्यू 21% बढ़कर 15,683 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 21 करोड़ रुपये से उछलकर 1,002 करोड़ रुपये हो गया, यानी 4,671% की जबरदस्त ग्रोथ. यह आंकड़े कंपनी के मजबूत ऑपरेशनल सुधार को दर्शाते हैं.

शेयर का हाल

Chennai Petroleum के शेयर की वर्तमान कीमत ₹968.15 है. 3 महीने में ये करीब 18 फीसदी चढ़ा है. साल भर में इसने 59 फीसदी, 3 साल में 290 फीसदी और 5 साल में 862 फीसदी का धमाकेदार रिटर्न दिया है.

Sharda Cropchem में भी दांव

Sharda Cropchem Limited में भी डॉली खन्ना ने 9.82 लाख शेयर खरीदकर 1.09% हिस्सेदारी बनाई है. यह कंपनी एग्रोकेमिकल और स्पेशलिटी केमिकल सेक्टर में काम करती है और ग्लोबल मार्केट में मजबूत पकड़ रखती है.

वित्‍तीय प्रदर्शन

कंपनी के फाइनेंशियल्स भी मजबूत रहे हैं. Q3FY26 में रेवेन्यू 39% बढ़कर 1,289 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रॉफिट 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया, यानी 367% की ग्रोथ दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: IRCTC या RVNL नहीं ये 2 रेलवे स्‍टॉक्‍स बन सकते हैं सोने का अंडा, अभी 52 वीक हाई से 43% तक नीचे, पर ग्रोथ का दिख रहा दम

शेयर का हाल

Sharda Cropchem के शेयर की वर्तमान कीमत ₹977.65 है. 3 महीने में ये करीब 17 फीसदी चढ़ा है. साल भर में इसने 97 फीसदी, 3 साल में 99 फीसदी और 5 साल में 214 फीसदी का रिटर्न दिया है.

क्यों अहम है यह निवेश?

डॉली खन्‍ना ने चेन्‍नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के 19,31,724 शेयर खरीदे हैं, ज‍बकि शारदा कॉपकेम के 9,82,178 शेयर लिए हैं, ऐसे में उन्‍होंने दोनों कंपनियों के कुल 29,13,902 शेयर खरीदे हैं. चूंकि डॉली खन्ना की निवेश रणनीति हमेशा लंबी अवधि और मजबूत फंडामेंटल्स पर आधारित रहती है. ऐसे में इन कंपनियों में उनकी एंट्री यह संकेत देती है कि इनमें आगे ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हो सकती हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

18 बार डिविडेंड बांट चुकी ये फाइनेंस कंपनी दोबारा निवेशकों को देगी तोहफा, 13 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग पर नजर

इस सेक्टर के 6 स्टॉक्स 18% तक उछले, ₹1 से ₹29 है कीमत, जानें सीजफायर होते ही इन शेयरों पर क्यों टूट पड़े निवेशक

10% तक उछले शेयर! तेल 16% गिरा तो IndiGo, RIL, BPCL समेत कई दिग्गज स्टॉक्स दौड़े, देखें मेगा गेनर्स की लिस्ट

सीजफायर के ऐलान से शेयर बाजार में तूफानी तेजी, खुलते ही निवेशकों ने कमाए ₹13 लाख करोड़, सेंसेक्स 2600 अंक Nifty 3% से ज्‍यादा उछला

GIFT Nifty में 665 अंकों की छलांग! सीजफायर से Dow Jones 1,046 अंक चढ़ा, एशियाई बाजारों में भी 5% तक तेजी

लिस्टिंग के बाद पहली बार! LIC ला सकती है पहला बोनस शेयर, 13 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग; निवेशकों के लिए क्या है संकेत?