सोने की खान से कम नहीं ये EMS स्टॉक, 6400 करोड़ का ऑर्डर बुक, 45% रेवेन्यू ग्रोथ, मुनाफा भी डबल, रखें नजर
Syrma SGS Technology Limited ने हालिया तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के दम पर बाजार का ध्यान खींचा है. कंपनी की सभी प्रमुख बिजनेस वर्टिकल्स में ग्रोथ देखने को मिली है. बेहतर मार्जिन और मजबूत ऑर्डर बुक इसकी भविष्य की संभावनाओं को मजबूत बनाती है. ऐसे में इस EMS सेक्टर में लंबी अवधि के लिए नजरिया रखा जा सकता है.
EMS Stock: शेयर बाजार में वैसे तो कई स्टॉक्स हैं, लेकिन कुछ कंपनियां अपने दमदार वित्तीय प्रदर्शन से लगातार आगे बढ़ रही हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज यानी EMS सेक्टर की ऐसी ही एक प्रमुख कंपनी Syrma SGS Technology Limited आजकल सुर्खियों में है. ये अपने मजबूत तिमाही नतीजों के साथ बाजार का ध्यान खींच रही है. 16,055 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी के शेयर 822.25 रुपये पर गुरुवार को बंद हुए. इसकी ऑर्डर बुक दमदार होने के साथ इसमें ग्रोथ की भी काफी संभावनाएं हैं. ऐसे में ये भविष्य में सोने की खान की तरह मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला साबित हो सकता है. ऐसे में इसे रडार पर रखें.
Q3 में दमदार प्रदर्शन
Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% बढ़कर 1,274 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA भी 101% उछलकर 159 करोड़ रुपये हो गया, जबकि PAT में 108% की वृद्धि दर्ज की गई. एक्सपोर्ट्स में 66% की जोरदार बढ़त रही, जो 335 करोड़ रुपये तक पहुंची. यह कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल पकड़ और ग्लोबल डिमांड का संकेत है.
सभी सेगमेंट में ग्रोथ
कंपनी की ग्रोथ लगभग सभी सेग्मेंट में बेहतर रही. ऑटो सेगमेंट में इसने 30% की ग्रोथ दर्ज की, जबकि मेडटेक में 31% और इंडस्ट्रियल सेग्मेंट 29% बढ़ा है. वहीं IT और रेलवे सेगमेंट ने छोटे बेस के बावजूद 70% की तेज रफ्तार दिखाई.
ऑर्डर बुक मजबूत
दिसंबर आखिर तक कंपनी की ऑर्डर बुक 6,400 करोड़ रुपये रही, जिसमें ऑटो, कंज्यूमर, इंडस्ट्रियल और हेल्थकेयर से बेहतर सपोर्ट मिला है. अब प्रबंधन हाई मार्जिन सेगमेंट पर फोकस, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मजबूत कैश फ्लो पर जोर दे रहा है.
बैलेंस शीट बेहतर
कंपनी के पास 529 करोड़ रुपये का ग्रॉस डेट है, लेकिन 933 करोड़ रुपये के ट्रेजरी बैलेंस के साथ यह 404 करोड़ रुपये की नेट कैश पोजिशन में है. यह मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: 52 वीक हाई से 50% डिस्काउंट तक ट्रेड कर रहे ये 2 शेयर, फिर भी आशीष कचोलिया का भरोसा कायम, जानें कितना है दम
कंपनी का प्लान
कंपनी ने पहले 8% EBITDA मार्जिन का लक्ष्य रखा था, जिसे बाद में 9% किया गया, लेकिन अब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा EBITDA हासिल करने का भरोसा जताया है. अगले साल 30% ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है. EU में मजबूत उपस्थिति और जर्मनी प्लांट के चलते एक्सपोर्ट्स 1,000 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
