दमदार नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जून तिमाही मुनाफा 4 गुना बढ़ा , रडार पर रखें स्टॉक
कंपनी के स्टैंडअलोन नतीजों के मुताबिक, जून तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 179 रुपये करोड़ हो गया, जबकि मार्च तिमाही में यह 44.13 रुपये करोड़ था. वहीं, कंपनी की आय 929 रुपये करोड़ से बढ़कर 1,591 रुपये करोड़ पहुंच गई. EBITDA भी 65.5 रुपये करोड़ से बढ़कर 249.2 रुपये करोड़ हो गया.

स्पेशलिटी ऑयल, लुब्रिकेंट्स और पेट्रोलियम प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Gandhar Oil Refinery (India) के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया. सुबह करीब 10:40 बजे Gandhar Oil का शेयर 20 फीसदी बढ़कर 283.42 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
जून तिमाही में मुनाफा चार गुना बढ़ा
कंपनी के स्टैंडअलोन नतीजों के मुताबिक, जून तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 179 रुपये करोड़ हो गया, जबकि मार्च तिमाही में यह 44.13 रुपये करोड़ था. वहीं, कंपनी की आय 929 रुपये करोड़ से बढ़कर 1,591 रुपये करोड़ पहुंच गई. EBITDA भी 65.5 रुपये करोड़ से बढ़कर 249.2 रुपये करोड़ हो गया. EBITDA मार्जिन मार्च तिमाही के 7 फीसदी से बढ़कर 15.7 फीसदी पर पहुंच गया.
निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड का तोहफा
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2027 के लिए प्रति शेयर 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए 31 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.
कठिन माहौल के बावजूद शानदार प्रदर्शन
कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बावजूद उसका प्रदर्शन मजबूत रहा. इसकी वजह बेहतर खरीद रणनीति, सही तरीके से स्टॉक का प्रबंधन और बेहतर प्रोडक्ट मिश्रण रहा.
PHPO कारोबार बना सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन
कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक असलेश पारेख ने कहा कि जून तिमाही में PHPO कारोबार सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर रहा. पर्सनल केयर, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर से मजबूत मांग मिलने का फायदा कंपनी को मिला.
उन्होंने बताया कि PIO कारोबार में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली, जहां ट्रांसफार्मर, पावर और रबर बनाने वाली कंपनियों से मजबूत मांग रही. वहीं, लुब्रिकेंट्स कारोबार में वृद्धि स्थिर रही, लेकिन इसने कंपनी की कुल आय में अहम योगदान दिया.
आगे भी मांग मजबूत रहने की उम्मीद
कंपनी का कहना है कि वह वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, बेहतर संचालन, ग्राहकों पर फोकस और वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स की वजह से आने वाले समय में कारोबार की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- मुकुल अग्रवाल ने इस स्टॉक में खेला बड़ा दांव! खरीदे 1300000 शेयर, FII ने भी लगाया पैसा; कंपनी घटा रही कर्ज
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.