HCL Tech Q1 Results: 20 फीसदी बढ़ा मुनाफा, पहली तिमाही में 4624 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, 12 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
HCL Technologies ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 4624 करोड़ रुपये पहुंच गया है.मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके लिए 17 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.

HCL Technologies ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल से जून 2026 तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट 20 फीसदी बढ़कर 4624 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी की इनकम में भी दो अंकों की ग्रोथ दर्ज की गई है. मजबूत नतीजों के साथ कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर के लिए 12 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
20 फीसदी बढ़ा कंपनी का मुनाफा
HCL Tech का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 4624 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3843 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 20 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. बेहतर प्रदर्शन से कंपनी ने बाजार की उम्मीदों को मजबूती दी है.
रेवेन्यू में भी दो अंकों की ग्रोथ
कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू अप्रैल से जून तिमाही में 13 फीसदी बढ़कर 34579 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 30349 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू में यह ग्रोथ कंपनी के कारोबार में लगातार बनी मजबूती को दिखाती है.
यह भी पढ़ें- ₹51 से ₹767 पर पहुंचा ये रेलवे स्टॉक, 1301% तक दिया रिटर्न, 118 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा मुनाफा; रखें नजर
12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड
कंपनी ने शेयरहोल्डर के लिए 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए 17 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.