तिमाही नतीजों के बाद कहां जाएंगे ONGC के शेयर ? ब्रोकरेज ने लगाया दांव, जानें कितना है टारगेट प्राइस
शुक्रवार, 29 मई 2026 को ONGC का शेयर लाल निशान में कारोबार करता दिखा. शेयर करीब 2.24 फीसदी गिरकर 267.9 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 9.45 फीसदी टूट चुका है. वहीं बीते तीन महीनों में इसमें 4.22 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि पिछले एक साल में शेयर ने करीब 10.4 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ONGC Share Price : ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने सरकारी तेल एवं गैस कंपनी Oil and Natural Gas Corporation यानी ONGC पर अपनी “REDUCE” रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 276 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. HDFC Securities का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी के तेल और गैस उत्पादन में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे प्रदर्शन पर दबाव बना रह सकता है.
कच्चे तेल की कीमतें ऊंची, OMCs पर दबाव जारी
- ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें फिलहाल ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं. इसके बावजूद ऑयल मार्केटिंग कंपनियां यानी OMCs अभी भी ऑटो फ्यूल की बिक्री पर नुकसान झेल रही हैं. सरकार द्वारा स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी यानी SAED में कटौती और कंपनियों द्वारा रिटेल कीमतें बढ़ाने के बाद भी दबाव बना हुआ है.
- HDFC Securities का मानना है कि सरकार OMCs को राहत देने के लिए दो रास्ते अपना सकती है. पहला, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल को बाजार भाव से कम कीमत पर बेचना और दूसरा, अपस्ट्रीम कंपनियों पर विशेष ड्यूटी लगाना. इससे ONGC जैसी कंपनियों पर असर पड़ सकता है.
चौथी तिमाही के नतीजे कैसे रहे?
ONGC का स्टैंडअलोन EBITDA मार्च तिमाही में 178 अरब रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 6.5 फीसदी कम रहा. हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं कंपनी का स्टैंडअलोन एडजस्टेड नेट प्रॉफिट यानी APAT 66 अरब रुपये रहा. यह पिछले साल की तुलना में 3.1 फीसदी ज्यादा रहा, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 20.6 फीसदी की गिरावट आई. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का प्रदर्शन अनुमान से थोड़ा कमजोर रहा, जिसकी मुख्य वजह उम्मीद से कम कच्चे तेल का उत्पादन रही.
शेयर में दबाव जारी
- शुक्रवार, 29 मई 2026 को ONGC का शेयर लाल निशान में कारोबार करता दिखा. शेयर करीब 2.24 फीसदी गिरकर 267.9 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
- पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 9.45 फीसदी टूट चुका है. वहीं बीते तीन महीनों में इसमें 4.22 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि पिछले एक साल में शेयर ने करीब 10.4 फीसदी का रिटर्न दिया है.
- 29 मई 2026 तक कंपनी का मार्केट कैप 3,37,025.68 करोड रुपये था. वहीं, कंपनी का PE रेशियो 8.14 रहा.
- शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर 29 अप्रैल 2026 को बनाया था.
कंपनी का कारोबार क्या है?
ONGC भारत की सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादन करने वाली कंपनी है. देश के घरेलू उत्पादन में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 71 फीसदी है. भारत सरकार के तहत महारत्न पीएसयू का दर्जा रखने वाली ONGC अपस्ट्रीम पेट्रोलियम सेक्टर में मजबूत पकड़ रखती है.
कंपनी का कारोबार तेल और गैस की खोज और उत्पादन से लेकर रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, बिजली उत्पादन और रिन्यूएबल एनर्जी तक फैला हुआ है.
इसे भी पढ़ें- हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 23900 के ऊपर; मजबूती के साथ खुला रुपया
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.