गर्मी में कमाई का मौका! ब्रोकरेज हाउस ने दिया टॉप पिक, जानें कौन सा स्टॉक पोर्टफोलियो को करेगा गरम?
किचन अप्लायंसेज में गैस की कमी के चलते इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड बढ़ रही है. वॉशिंग मशीन, फ्रिज और वॉटर प्यूरिफायर में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन रहने की उम्मीद है. इसको देखकर ब्रोकरेज हाउस ने कई शेयरों को चुना है जिसमें अच्छा-खास रिटर्न मिल सकता है.

ब्रोकरेज हाउस INSTITUTIONAL RESEARCH के मुताबिक, Consumer Durables सेक्टर में इस तिमाही डिमांड ज्यादातर कैटेगरी में कमजोर रही. वायर और केबल सेगमेंट में भी चैनल इन्वेंट्री कम होने से ग्रोथ धीमी रही. लाइटिंग सेगमेंट में कीमतों में गिरावट के चलते लो सिंगल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है, जबकि स्विचगियर की डिमांड स्थिर बनी रह सकती है. अब टीवी सेगमेंट में वर्ल्ड कप के चलते अच्छी ग्रोथ की संभावना है. वहीं किचन अप्लायंसेज में गैस की कमी के चलते इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड बढ़ रही है. वॉशिंग मशीन, फ्रिज और वॉटर प्यूरिफायर में भी ठीक-ठाक प्रदर्शन रहने की उम्मीद है. इसको देखकर ब्रोकरेज हाउस ने कई शेयरों को चुना है जिसमें अच्छा-खास रिटर्न मिल सकता है.
मार्जिन पर दबाव जारी
कंपनियों ने लागत बढ़ने का असर ग्राहकों पर डालने के लिए कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन इनपुट कॉस्ट पूरी तरह कवर करने के लिए अभी और बढ़ोतरी की जरूरत है. पूरे Consumer Durables सेक्टर में करीब 7 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान है, लेकिन EBITDA में 5 फीसदी और PAT में 16 फीसदी की गिरावट का अंदेशा है.
EMS सेक्टर में ग्रोथ जारी
EMS (इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज) सेक्टर में ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है. Dixon Technologies के मोबाइल बिजनेस में कमजोरी और हैंडसेट मार्केट में सुस्ती इसके कारण हैं. वहीं Amber Enterprises, Kaynes Technology और Syrma SGS में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है. पूरे EMS सेक्टर में रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः 13 फीसदी, 17 फीसदी और 23 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है.
ब्रोकरेज का पसंद
| कंपनी | CMP (रुपये) | टारगेट प्राइस (रुपये) | रेटिंग |
|---|---|---|---|
| Crompton Consumer | 238 | 335 | BUY |
| Eureka Forbes | 475 | 695 | BUY |
| Havells | 1,253 | 1,520 | BUY |
| LG Electronics | 1,428 | 1,485 | ADD |
| Orient Electric | 160 | 235 | BUY |
| Symphony | 739 | 1,180 | BUY |
| V-Guard | 328 | 370 | ADD |
| Voltas | 1,286 | 1,365 | ADD |
वैल्यूएशन में कटौती
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय से डिमांड में ठोस सुधार नहीं दिखने और मार्जिन पर दबाव के चलते ज्यादातर कंपनियों के वैल्यूएशन मल्टीपल घटाए गए हैं. साथ ही, बढ़ती कमोडिटी कीमतें आगे भी मार्जिन के लिए जोखिम बनी हुई हैं.
इसे भी पढ़ें- तिमाही नतीजों के बाद गिरा TCS, 2 ब्रोकरेज हाउस ने लगाया बड़ा दांव, कहा खरीदो; इन वजहों से आएगी तेजी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.