Black Friday: शेयर मार्केट में तबाही से निवेशकों के 8.53 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 1690 और निफ्टी 486 अंक टूटकर हुए बंद

भारतीय शेयर बाजार 27 मार्च को जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे दो दिनों की तेजी थम गई. सेंसेक्स 1,690 अंक टूटा और निफ्टी 22,850 के नीचे आ गया. सभी सेक्टरों में बिकवाली रही, खासकर पीएसयू बैंक और रियल्टी में. बीएसई की कंपनियों का मार्केट कैप में ₹8.53 लाख करोड़ कम हुआ.

शेयर बाजार खबर Image Credit: Money9 Live

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 27 मार्च को जोरदार गिरावट देखने को मिली जिससे दो दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया. कारोबारी सत्र के अंत में प्रमुख सूचकांक भारी दबाव में बंद हुए और निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. बीएसई का सेंसेक्स 1,690.23 अंक यानी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,583.22 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 486.85 अंक यानी 2.09 प्रतिशत टूटकर 22,819.60 पर आ गया, जो 22,850 के अहम स्तर से नीचे बंद हुआ. इस गिरावट से बीएसई की कंपनियों का मार्केट कैप 8,53,744.48 करोड़ रुपये कम हुआ, यानी निवेशकों को नुकसान हुआ.

3,420 शेयरों में गिरावट

बाजार में बिकवाली का दबाव काफी व्यापक रहा, कुल मिलाकर 765 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 3,420 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 123 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. यह संकेत देता है कि बाजार में कमजोरी व्यापक स्तर पर फैली हुई थी.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए. सबसे ज्यादा गिरावट पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली, जहां 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में भी करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव साफ नजर आया. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 2.2 प्रतिशत टूटा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. इससे साफ है कि बड़े शेयरों के साथ-साथ छोटे और मझोले शेयरों में भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की.

शेयरों का हाल

क्या बोले एक्सपर्ट

SBI सिक्योरिटीज के हेड-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह के अनुसार, बाजार की कमजोरी के पीछे कई वैश्विक और मैक्रो कारण रहे. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये का रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचना, अमेरिका और जापान के 10 साल के बॉन्ड यील्ड में उछाल और VIX में बढ़ोतरी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव ने भी बाजार में सतर्कता बढ़ाई.

उन्होंने कहा कि टेक्निकल नजरिए से देखें तो बुधवार को 23,350–23,400 के रेजिस्टेंस स्तर को पार करने में असफल रहने के बाद निफ्टी में फिर से बिकवाली हावी हो गई. फरवरी की शुरुआत से ही हर उछाल पर बिकवाली देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में कमजोरी का ट्रेंड मजबूत हुआ है. RSI इंडिकेटर 40 के ऊपर जाने के बाद फिर फिसल गया, जो कमजोर मोमेंटम का संकेत देता है. वहीं MACD भी जीरो लाइन और सिग्नल लाइन के नीचे बना हुआ है, जो मंदी के रुख को और मजबूत करता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ईरान-इजरायल तनाव ने बिगाड़ी सरकारी बैंकों की चाल, SBI से लेकर PNB तक के शेयर लुढ़के, 1 महीने में 20% तक टूटे

सोने पर सुहागा वाले 5 स्टॉक्स! दिग्गज निवेशकों की बड़ी हिस्सेदारी के साथ Piotroski स्कोर भी दमदार; देखें लिस्ट

1 अप्रैल से महंगा होगा F&O का खेल, बढ़ने जा रहा STT; ट्रेडिंग लागत में होगा इजाफा

गिरते बाजार में भी सूरज की तरह चमका ये सोलर दिग्‍गज, गुजरात प्‍लांट में कैपेसिटी बढ़ाते ही उछला शेयर, एक दिन में 7% से ज्‍यादा चढ़ा

HDFC बैंक के पूर्व चेयरमैन के इस्तीफे की सेबी ने शुरू की जांच, 3 फीसदी से ज्याटा टूटे शेयर

LNG सेक्टर में बड़ा मौका! ब्रोकरेज ने Inox India के शेयर खरीदने की दी सलाह, ₹1610 तक जा सकता है भाव