इस IT स्टॉक पर केडिया फैमिला फिदा! भाग रहा शेयर, कंपनी कर रही लंबी रेस की तैयारी, 100+ देशों में फैला धंधा
इस कंपनी में दिग्गज निवेशक विजय केडिया की भी मजबूत हिस्सेदारी है. अक्टूबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक विजय केडिया के पास कंपनी के करीब 9.58 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि उनके बेटे अंकित विजय केडिया के पास 3.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस तरह केडिया परिवार की कुल हिस्सेदारी करीब 13 फीसदी से ज्यादा है.
आईटी सेक्टर की कंपनी TAC Infosec Limited ने जनवरी 2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने सिर्फ एक महीने में 600 से ज्यादा नए क्लाइंट जोड़ लिए हैं, जिससे इसके ग्लोबल विस्तार की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है. TAC Security दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी वल्नरेबिलिटी मैनेजमेंट कंपनी है और लगातार अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत कर रही है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,349.36 करोड़ रुपये है. शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 28.67 प्रतिशत नीचे है, जबकि 52-वीक लो से अब तक इसमें करीब 61 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है.
2030 विजन के साथ लंबी रेस की तैयारी
तत्काल बिक्री के साथ-साथ TAC Security लंबी अवधि के लिए भी बड़ी तैयारी कर रही है. कंपनी का 2030 विजन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ऑटोमेशन और ग्लोबल प्रोडक्ट लेड ग्रोथ पर केंद्रित है. इसी रणनीति के तहत CyberScope को अलग पहचान दिलाने की कोशिश हो रही है.
CyberScope ने हाल ही में अमेरिका में F-1 रजिस्ट्रेशन फाइल किया है, जिससे इसे दुनिया की पहली लिस्टेड Web3 सिक्योरिटी कंपनी बनाने की तैयारी है. ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट्स में बढ़ते जोखिम को देखते हुए यह कदम कंपनी के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है. एंटरप्राइज लेवल सिक्योरिटी सॉल्यूशन के साथ Web3 ऑडिट और कंप्लायंस वर्कफ्लो को जोड़कर TAC Security खुद को एक मजबूत साइबर सिक्योरिटी पावरहाउस के रूप में तैयार कर रही है.
कंपनी प्रोफाइल
TAC Infosec Limited जिसे TAC Security के नाम से जाना जाता है, NSE पर लिस्टेड कंपनी है और साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में ग्लोबल लीडर मानी जाती है. कंपनी 100 से ज्यादा देशों में काम कर रही है और इसके क्लाइंट्स में Fortune 500 कंपनियां, स्टार्टअप्स और सरकारी संस्थाएं शामिल हैं.
कंपनी का मुख्य प्लेटफॉर्म ESOF एक AI बेस्ड सिक्योरिटी फ्रेमवर्क है, जो साइबर रिस्क एनालिसिस और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट की सुविधा देता है. TAC Security के पास CREST और ISO 27001 जैसे अहम सर्टिफिकेशन भी हैं. इसके अलावा, यह Google, Microsoft और Meta जैसी बड़ी टेक कंपनियों के लिए पसंदीदा CASA असेसर भी है.
शेयर का हाल
मंगलवार को TAC Infosec का शेयर हरे निशान में कारोबार करता नजर आया. शेयर करीब 7.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 641.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि बीते एक हफ्ते में शेयर में 3.92 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. पिछले तीन महीनों में यह शेयर करीब 21.36 प्रतिशत टूटा है और एक साल में इसमें लगभग 15 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई है.
फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,349.36 करोड़ रुपये है. शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से करीब 28.67 प्रतिशत नीचे है, जबकि 52 हफ्ते के निचले स्तर 409.50 रुपये से अब तक इसमें करीब 61 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है.
विजय केडिया की बड़ी हिस्सेदारी
इस कंपनी में दिग्गज निवेशक विजय केडिया की भी मजबूत हिस्सेदारी है. अक्टूबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक विजय केडिया के पास कंपनी के करीब 9.58 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि उनके बेटे अंकित विजय केडिया के पास 3.65 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस तरह केडिया परिवार की कुल हिस्सेदारी करीब 13 फीसदी से ज्यादा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




