₹1 लाख से ₹11 लाख, इस ऑटो एंसिलरी शेयर ने 5 साल में बनाया 10 गुना रिटर्न; रखें नजर

ऑटो एंसिलरी कंपनी Lumax Auto Technologies ने पिछले पांच साल में निवेशकों को करीब 1,000% का रिटर्न दिया है. जुलाई 2021 में करीब ₹130 पर कारोबार करने वाला शेयर अब ₹1,450 के आसपास पहुंच गया है. यानी ₹1 लाख का निवेश बढ़कर करीब ₹11 लाख हो गया.

जुलाई 2021 में करीब ₹130 पर कारोबार करने वाला शेयर अब ₹1450 के आसपास पहुंच गया है. Image Credit: money9live

Auto Ancillary Stock: शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश हर निवेशक करता है, लेकिन ऐसे शेयर अक्सर उन सेक्टरों से निकलते हैं जो ज्यादा चर्चा में नहीं रहते. ऑटो एंसिलरी सेक्टर की कंपनी Lumax Auto Technologies ने पिछले पांच साल में निवेशकों को करीब 1000% का रिटर्न देकर चौंका दिया है. यानी पांच साल पहले लगाए गए ₹1 लाख की वैल्यू आज करीब ₹11 लाख हो गई होती. आइए जानते हैं इस शानदार रिटर्न के पीछे की वजह क्या रही.

5 साल में 10 गुना हुआ निवेश

कंपनी का शेयर जुलाई 2021 के आसपास करीब ₹130 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. अब यह शेयर करीब ₹1450 के स्तर तक पहुंच चुका है. इस दौरान शेयर ने करीब 1000% का रिटर्न दिया. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें ₹1 लाख लगाए होते, तो उसे करीब 769 शेयर मिलते. आज उन्हीं शेयरों की कीमत करीब ₹11 लाख हो चुकी है.

क्या करती है कंपनी?

Lumax Auto Technologies ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अहम पुर्जे बनाती है. कंपनी प्लास्टिक कंपोनेंट्स, लाइटिंग सिस्टम, मेकाट्रॉनिक्स, गियर शिफ्टिंग सिस्टम और कई इलेक्ट्रॉनिक व मैकेनिकल पार्ट्स तैयार करती है.

इसके ग्राहक देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां हैं, जिनमें Maruti Suzuki, Tata Motors, Mahindra & Mahindra और Bajaj Auto शामिल हैं. कंपनी का बिजनेस पैसेंजर व्हीकल, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और आफ्टरमार्केट से जुड़ा हुआ है.

मजबूत ग्रोथ ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हुई है. पिछले 10 वर्षों में इसकी बिक्री 18% की सालाना दर से बढ़ी है, जबकि पिछले पांच वर्षों में यह ग्रोथ 34% CAGR रही. मुनाफे की बात करें तो 10 साल में 25% और पिछले पांच साल में 44% CAGR की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ट्रेलिंग 12 महीने में कंपनी का मुनाफा 65% बढ़ा है. यही वजह है कि बाजार ने कंपनी को बेहतर वैल्यूएशन दिया.

FY26 रहा अब तक का सबसे शानदार साल

वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए रिकॉर्ड प्रदर्शन वाला साल रहा. कंपनी की इनकम 34% बढ़कर ₹4,870 करोड़ पहुंच गई. EBITDA पहली बार ₹705 करोड़ के स्तर पर पहुंचा और EBITDA मार्जिन 14.5% रहा.

वहीं, शुद्ध लाभ 47% की बढ़ोतरी के साथ ₹337 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. कंपनी के मुताबिक दोपहिया, पैसेंजर व्हीकल, आफ्टरमार्केट और मेकाट्रॉनिक्स बिजनेस की मजबूत मांग ने इस प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- अंडरवाटर डिफेंस पर बढ़ रहा है फोकस, इन 6 डिफेंस स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा; रखें नजर

आगे भी दिख रही है ग्रोथ की संभावना

कंपनी के पास करीब ₹1,450 करोड़ का ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले वर्षों की आय को लेकर अच्छी विजिबिलिटी मिलती है. मैनेजमेंट ने मीडियम टर्म में 20% CAGR ग्रोथ का लक्ष्य रखा है. कंपनी ऑर्गेनिक ग्रोथ के साथ-साथ अधिग्रहण के जरिए भी विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है. हाल ही में उसकी क्रेडिट रेटिंग में भी सुधार हुआ है, जो मजबूत बैलेंस शीट का संकेत माना जा रहा है.