1:10 बोनस शेयर देगी ये ई-कॉमर्स कंपनी, रिकॉर्ड डेट तय होते ही भागा शेयर, एक दिन में 4% तक उछला
Macfos Ltd ने 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी गई है. बोनस शेयर की खबर के बाद कंपनी का शेयर उछल गया. मजबूत तिमाही नतीजों के साथ कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में भी जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है.
Bonus Share Record Date: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑपरेटर Macfos Ltd के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 4% तक चढ़ गया. जिसके शेयर करीब 4 फीसदी तक उछलकर 930 रुपये पर पहुंच गया. जबकि इसका पिछला बंद भाव 896.60 रुपये था. शेयर में आए इस उछाल की वजह कंपनी की ओर से बोनस शेयर दिए जाने का ऐलान और उसके रिकॉर्ड डेट की घोषणा है.
कब है रिकॉर्ड डेट
कंपनी के बोर्ड ने 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि निवेशकों को हर 10 शेयर पर 1 शेयर मिलेगा. कंपनी ने इसके लिए 10 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे. इससे स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी.
तिमाही नतीजों में ग्रोथ
कंपनी के वित्तीय नतीजे भी मजबूत रहे हैं. Q3FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 72% बढ़कर 78.89 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 45.80 करोड़ रुपये था. वहीं शुद्ध लाभ 103% बढ़कर 5.63 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 2.76 करोड़ रुपये था.
ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार
दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025 के बीच कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3.74 करोड़ रुपये से बढ़कर 8.05 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन भी 8.17% से बढ़कर करीब 10.20% तक पहुंच गया. Q3FY26 में ऑर्डर की संख्या 99,566 से बढ़कर 1,30,850 हो गई. औसत ऑर्डर वैल्यू भी 4,600 रुपये से बढ़कर 6,029 रुपये हो गई.
यह भी पढ़ें: नोट छापने की मशीन से कम नहीं ये जनरेटर कंपनी, AI डेटा सेंटर बूम से मिलेगा बूस्ट, शेयर पर रखें नजर, दिया 2635% रिटर्न
कंपनी का कारोबार
Macfos Ltd एक भारतीय टेक्नोलॉजी आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जो Robu.in नाम के प्लेटफॉर्म के जरिए कारोबार करती है. कंपनी छात्रों, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, रोबोटिक्स पार्ट्स, IoT मॉड्यूल और DIY हार्डवेयर टूल्स मुहैया कराती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
