सोमवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं कमाई के संकेत; जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

सोमवार के कारोबार से पहले Voltamp, Adani Green और Tatva Chintan जैसे स्टॉक्स पर नजर रखने की सलाह दी गई है. टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार इन शेयरों में मजबूत सेटअप बन रहा है और खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं. Voltamp में ब्रेकआउट, Adani Green में रिकवरी और Tatva में कंसोलिडेशन के बाद तेजी की संभावना है.

टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार इन 3 शेयरों में मजबूत सेटअप बन रहा है और खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं Image Credit: money9live

Stock To Buy: शुक्रवार, 17 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया. सेंसेक्स 504 अंकों और निफ्टी 156 अंकों की तेजी के साथ 24353 के ऊपर बंद हुआ. बाजार में आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़े. एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 2 फीसदी की बढ़त दिखी. इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में लगभग 5 लाख करोड रुपये का इजाफा हुआ.

शेयर मार्केट में सोमवार के ट्रेडिंग से पहले कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं जो मजबूत टेक्निकल सेटअप के कारण फोकस में रह सकते हैं. Voltamp, Adani Green और Tatva Chintan में इस समय खरीदारी के संकेत दिख रहे हैं. इन शेयरों में हालिया तेजी, मजबूत सपोर्ट लेवल और बेहतर प्राइस स्ट्रक्चर देखने को मिल रहा है. अगर बाजार का माहौल साथ देता है तो ये स्टॉक्स शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. चॉइस ब्रोकिंग में मार्केट एक्सपर्ट आकाश शाह से इन 3 शेयरों का पूरा सेटअप जानते हैं.

शेयर का नामखरीद कीमतस्टॉप लॉसटारगेटट्रेंड / संकेत
Voltamp9850945010600मजबूत ब्रेकआउट, अपट्रेंड जारी
Adani Green111910751200रिकवरी और बेस बनता दिख रहा
Tatva Chintan128412221380कंसोलिडेशन के बाद तेजी के संकेत

Voltamp

Voltamp Transformers Ltd में हाल के दिनों में तेज तेजी देखने को मिली है और शेयर 9850 के आसपास पहुंच गया है. स्टॉक ने कई हफ्तों की कंसोलिडेशन रेंज को तोड़कर ऊपर की ओर ब्रेकआउट दिया है. यह संकेत देता है कि ऊंचे स्तर पर भी खरीदारी जारी है. टेक्निकल चार्ट के अनुसार स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है, जिससे बुलिश ट्रेंड मजबूत दिख रहा है. वॉल्यूम में भी स्थिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसमें 9450 का लेवल मजबूत सपोर्ट और स्टॉप लॉस माना जा रहा है. अगर यह स्तर बना रहता है तो शेयर 10600 के टारगेट की ओर बढ़ सकता है.

Adani Green

Adani Green Energy Ltd धीरे धीरे रिकवरी के संकेत दे रहा है और फिलहाल 1119 के आसपास ट्रेड कर रहा है. स्टॉक ने हाल की गिरावट के बाद अब स्थिरता दिखानी शुरू की है. चार्ट पर लगातार हायर लो बन रहे हैं, जो यह दिखाता है कि नीचे के स्तर पर खरीदारी बढ़ रही है. स्टॉक अपने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा है, जो पॉजिटिव संकेत है. इसमें 1075 का स्तर मजबूत सपोर्ट और स्टॉप लॉस रहेगा. अगर यह लेवल कायम रहता है तो शेयर 1200 तक जा सकता है.

ये भी पढ़ें- 5 साल में 500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न, अब मिला ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन, इस स्टील स्टाक पर रखें नजर

Tatva Chintan

Tatva Chintan Pharma Chem Ltd लंबे समय की कंसोलिडेशन के बाद अब रिकवरी के शुरुआती संकेत दे रहा है. शेयर फिलहाल 1284 के आसपास ट्रेड कर रहा है. प्राइस एक्शन में धीरे-धीरे तेजी आ रही है और हायर लो का पैटर्न बन रहा है, जो पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत देता है. स्टॉक अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर निकलने की कोशिश कर रहा है. 1222 का लेवल इसमें मजबूत सपोर्ट और स्टॉप लॉस माना जा रहा है. अगर यह लेवल बना रहता है तो शेयर 1380 तक जा सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories