MTAR Technologies में 4 दिन से अपर सर्किट, अभी और होगी कमाई! खरीदें, बेचें या होल्ड करें?
डिफेंस सेक्टर की कंपनी MTAR टेक्नोलॉजीज का शेयर पिछले चार कारोबारी सत्रों से लगातार अपर सर्किट पर है, जिससे इसमें 20% से अधिक की तेजी आई है. 4 अगस्त को यह शेयर ₹6312 पर पहुंच गया. इस तेजी के पीछे कंपनी के Q1FY27 के मजबूत तिमाही नतीजे प्रमुख कारण रहे हैं. जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 4.5 गुना बढ़कर ₹50 करोड़ हो गया, जबकि राजस्व दोगुना बढ़कर ₹360 करोड़ रहा. एबिटा में तीन गुना की वृद्धि दर्ज की गई और मार्जिन भी बढ़कर 23.5% हो गए. कंपनी को मौजूदा ग्राहक से ₹3920 करोड़ का बड़ा ऑर्डर भी मिला है.
मोतीलाल ओसवाल ने MTAR टेक्नोलॉजीज के शेयर के लिए ₹7550 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तरों से 20% तक की और तेजी का संकेत देता है. हालांकि, मनीनाइन निवेशकों को सलाह देता है कि यह शेयर स्मॉल कैप सेगमेंट में आता है, जिसमें उच्च अस्थिरता और जोखिम होता है. इसलिए, निवेश से पहले गहन शोध करना और अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार निर्णय लेना महत्वपूर्ण है.