Mukul Agrawal का मास्टरस्ट्रोक! गिरते बाजार में इन 2 कंपनियों पर लगाया दांव? देखें लिस्ट
Q4 FY26 के शेयरहोल्डिंग डेटा में मुकेश अग्रवाल ने HCC और Capacit’e Infraprojects में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर बाजार का ध्यान खींचा है. गिरते प्रदर्शन के बावजूद इन स्मॉलकैप शेयरों में उनकी खरीदारी यह संकेत देती है कि वह लंबी अवधि के नजरिए से वैल्यू देख रहे हैं. HCC में करीब 60 लाख शेयर और Capacit’e में 4.5 लाख शेयर की खरीदारी की गई है. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में यह बढ़ता दांव निवेशकों के लिए अहम संकेत हो सकता है.

Mukul Agrawal Portfolio: शेयर बाजार में चौथी तिमाही (Q4 FY26) के शेयरहोल्डिंग डेटा से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि दिग्गज निवेशक Mukul Agrawal छोटे शेयरों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने दो इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों Hindustan Construction Company (HCC) और Capacit’e Infraprojects में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या इन शेयरों में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.
HCC में बढ़ाई हिस्सेदारी, करीब 60 लाख शेयर खरीदे
मार्च तिमाही के अंत तक Mukul Agrawal के पास HCC के कुल 5 करोड़ शेयर हो गए हैं. उनकी हिस्सेदारी Q3 FY26 के 1.68 फीसदी से बढ़कर Q4 FY26 में 1.91 फीसदी हो गई है. इस दौरान उन्होंने करीब 60 लाख शेयर खरीदे, जिनकी वैल्यू मौजूदा कीमत के हिसाब से लगभग 10 करोड़ रुपये बैठती है.
HCC एक प्रमुख इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो डैम, टनल, ब्रिज और हाइड्रो, न्यूक्लियर व थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. हाल के दिनों में इस शेयर में एक हफ्ते में 14.27 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है, हालांकि साल 2026 में अब तक यह करीब 7 फीसदी की गिरावट में बना हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,330 करोड़ रुपये है, जो इसे स्मॉलकैप सेगमेंट में रखता है.
Capacit’e Infraprojects में भी बढ़ी हिस्सेदारी
इसी तरह, Mukul Agrawal ने Capacit’e Infraprojects में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. मार्च तिमाही के अंत तक उनके पास 56 लाख शेयर थे, जो कंपनी में 6.62 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है. इससे पहले दिसंबर तिमाही में उनके पास 51.5 लाख शेयर (6.09 फीसदी हिस्सेदारी) थे.
इस दौरान उन्होंने 4.5 लाख नए शेयर खरीदे, जिनकी वैल्यू भी करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है. खास बात यह है कि वह इस कंपनी के सबसे बड़े पब्लिक शेयरहोल्डर्स में शामिल हैं. कंपनी रेजिडेंशियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल प्रोजेक्ट्स में एंड-टू-एंड कंस्ट्रक्शन सर्विस देती है और मुंबई, पुणे, गोवा, गांधीनगर और एनसीआर जैसे बड़े बाजारों में सक्रिय है.
कमजोर प्रदर्शन के बावजूद दांव
Capacit’e Infraprojects के शेयर ने पिछले एक साल में करीब 35 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है, जो बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 के 7 फीसदी के रिटर्न से काफी कम है. वहीं, साल 2026 में अब तक यह शेयर 9 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है. इसके बावजूद Mukul Agrawal का इसमें निवेश बढ़ाना यह संकेत देता है कि वह लंबी अवधि के नजरिए से इन कंपनियों में वैल्यू देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: चांदी में ₹3800 की जोरदार उछाल, सोना भी हुआ महंगा; जानें कहां पहुंची गोल्ड-सिल्वर की कीमतें
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.