इस कंपनी को मिले 5 नए ऑर्डर, शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न! आशीष कचोलिया ने भी लगाया पैसा

31 मार्च तक इसके शेयरों का भाव 1,686 रुपये था. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 54 फीसदी का रिटर्न दिया है. 5 साल में इसने निवेशकों को 6300 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आशीष कचौलिया की इसमें 2.06 फीसदी की हिस्सेदारी है.

आशीष कचोलिया Image Credit: Canva, tv9

आशीष कचोलिया के मल्टीबैगर स्टॉक Advait Energy Transitions Limited पर निवेशकों की नजर है. कंपनी पावर ट्रांसमिशन सॉल्यूशंस, EPC सर्विसेज, कंडक्टर और टूल्स के निर्माण के साथ-साथ रिन्यूएबल एनर्जी, स्टोरेज और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजीज में भी विस्तार कर रही है. कंपनी को Paschim Gujarat Vij Company Limited (PGVCL) से 5 जिलों में कुल 245.33 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है.

ऑर्डर का विस्तार

कंपनी को मोरबी (55.14 करोड़), भावनगर (53.84 करोड़), राजकोट रूरल (54.08 करोड़), अमरेली (44.48 करोड़) और सुरेंद्रनगर (37.79 करोड़) जिलों में ऑर्डर मिले हैं. इन प्रोजेक्ट्स में 11 KV मीडियम वोल्टेज कवर्ड कंडक्टर (MVCC) सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है. सभी ऑर्डर 9 महीने में पूरे किए जाएंगे.

शेयरों का हाल

31 मार्च तक इसके शेयरों का भाव 1,686 रुपये था. पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों ने 54 फीसदी का रिटर्न दिया है. 5 साल में इसने निवेशकों को 6300 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

ऑर्डर बुक और वित्तीय स्थिति

कंपनी की ऑर्डर बुक दिसंबर 2025 तक 1,048 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है, जो पिछले साल के Q3 FY25 में 451.8 करोड़ रुपये थी. यह 132 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ दर्शाती है. पावर ट्रांसमिशन सॉल्यूशंस से कुल ऑर्डर का 84 प्रतिशत और न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी से 16 प्रतिशत आता है. FY22 से FY25 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 70.9 करोड़ से 503.8 करोड़ रुपये तक बढ़ी है, जो लगभग 31 प्रतिशत CAGR दर्शाती है.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

जनवरी 2025 में प्रमोटर्स के पास 66.04 प्रतिशत, विदेशी संस्थागत निवेशकों के पास 0.02 प्रतिशत, घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास 0.31 प्रतिशत और जनता के पास 33.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. आशीष कचौलिया की इसमें 2.06 फीसदी की हिस्सेदारी है.

कंपनी का कामकाज

2010 में स्थापित Advait Energy Transitions Limited पावर ट्रांसमिशन और एनर्जी ट्रांजिशन सॉल्यूशंस में काम करती है. कंपनी में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी है. यह ACS और OPGW वायर, इमरजेंसी रिस्टोरेशन सिस्टम और स्ट्रिंगिंग टूल्स का उत्पादन करती है. यह ऑर्डर कंपनी के रेवेन्यू को बढ़ाएंगे और पावर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में कंपनी की स्थिति मजबूत करेंगे.

इसे भी पढ़ें- बिग क्रैश! आशीष कचोलिया के एग्जिट के बाद टूटा ये शेयर, पिछले हफ्ते एक साल के शिखर पर था स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.