हर शेयर पर ₹30 का डिविडेंड दे रही यह NBFC, निवेश का अंतिम मौका आज; 248% तक उछल चुका है शेयर

मुथूट फाइनेंस ने निवेशकों को बड़ा फायदा देने का ऐलान किया है. कंपनी ने ₹30 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसके लिए 17 अप्रैल 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है. मजबूत फंडामेंटल्स और शानदार रिटर्न ट्रैक रिकॉर्ड के चलते यह शेयर निवेशकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है.

Muthoot Finance Dividend Record Date: गोल्ड लोन सेक्टर की दिग्गज कंपनी मुथूट फाइनेंस (NBFC) ने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹30 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है और इसके लिए 17 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यह कंपनी के इतिहास के सबसे बड़े डिविडेंड्स में से एक माना जा रहा है, जिससे शेयरधारकों को सीधा फायदा मिलेगा.

डिविडेंड का ऐलान और रिकॉर्ड डेट

मुथूट फाइनेंस के बोर्ड ने 10 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में ₹30 प्रति इक्विटी शेयर (300% फेस वैल्यू) का इंटरिम डिविडेंड मंजूर किया. कंपनी ने इसके लिए 17 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रजिस्टर में होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे.

कैसा है कंपनी का फंडामेंटल्स?

मुथूट फाइनेंस देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन NBFC कंपनियों में से एक है और इसका बिजनेस मॉडल सोने के बदले लोन देने पर आधारित है.

  • मार्केट कैप: ₹1.43 लाख करोड़
  • ROE: 24.47%
  • P/E रेश्यो: 16.55
  • EPS (TTM): 215.54
  • डिविडेंड यील्ड: 0.73%
  • बुक वैल्यू: ₹887

मजबूत गोल्ड लोन डिमांड और लगातार बढ़ती कमाई कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रही है. हाल ही में कंपनी का मुनाफा भी तेजी से बढ़ा है, जो इसके बिजनेस की मजबूती को दर्शाता है.

शेयर का हाल

मुथूट फाइनेंस का शेयर लंबी अवधि में निवेशकों के लिए शानदार रिटर्न देने वाला साबित हुआ है. बीते एक हफ्ते में स्टॉक में 4% से अधिक की तेजी आई है, वहीं 6 महीने में स्टॉक 10% भागा है.

  • 3 साल में करीब 248% रिटर्न
  • 5 साल में करीब 210% रिटर्न

फिलहाल शेयर का करंट मार्केट प्राइस (CMP) करीब ₹3598 के आसपास है. डिविडेंड की घोषणा के बाद शेयर में भी तेजी देखने को मिली है और यह निवेशकों की नजर में बना हुआ है.

मजबूत फंडामेंटल्स और शानदार रिटर्न ट्रैक रिकॉर्ड मुथूट फाइनेंस को लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक बनाता है. हालांकि, निवेश से पहले वैल्यूएशन और सेक्टर रिस्क को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: एक साल में 90% रिटर्न! Muthoot Finance की ताबड़तोड़ रैली की रही ये 4 वजहें; जानें कैसे काम करता है ट्रेंड

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

Share Market Today: आज तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 546 अंक उछला, Nifty 24385 के पार, L&T-ICICI टॉप गेनर्स

पावर सेक्टर में करंट! ₹5 ट्रिलियन के प्रोजेक्ट्स और सरकार का मेगा प्लान, इन 3 कंपनियों की झोली भरने को तैयार!

₹1,250 करोड़ की डील से गोली की तरह भागा स्‍टॉक, एक दिन में 13% उछला, राधाकिशन दमानी के पास भी 41 लाख से ज्‍यादा शेयर

12.2 लाख करोड़ के सरकारी खर्च का दिखेगा असर, 100+ MF स्कीम में शामिल हुई ये 5 दिग्गज कंपनियां, चेक करें लिस्ट

दुनिया के दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस का निधन, 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, एशिया से लेकर अमेरिका तक था दबदबा

Goldman Sachs, MS समेत दिग्गजों की मेगा शॉपिंग! इस कंपनी के खरीदे 40 लाख शेयर, ब्रोकरेज बोला 25 फीसदी चढ़ेगा