Published: 05 May 2026 20:56 PM Updated On: 05 May 2026 20:56 PM
बढ़ती कीमतों और फिजिकल गोल्ड के झंझट के बीच NSE ने Electronic Gold Receipt (EGR) लॉन्च किया है. यह एक डिजिटल रसीद है, जो बताती है कि आपके नाम पर असली और शुद्ध सोना सुरक्षित वॉल्ट में रखा है. इसे आप शेयर की तरह डीमैट अकाउंट से खरीद-बेच सकते हैं और चाहें तो फिजिकल गोल्ड में बदल भी सकते हैं. इसमें मेकिंग चार्ज नहीं लगता, स्टोरेज का झंझट नहीं होता और लिक्विडिटी बेहतर रहती है. EGR में 1 ग्राम से निवेश शुरू किया जा सकता है और यह SEBI द्वारा रेगुलेटेड है, जिससे निवेश सुरक्षित और पारदर्शी रहता है.