IOC में सबसे ज्यादा गिरावट, ONGC में तेजी, एक्साइज ड्यूटी कट के बावजूद ऑयल स्टॉक्स दबाव में

तेल संकट का असर अब शेयर बाजार में साफ दिख रहा है. ऑयल स्टॉक्स में बिकवाली बढ़ी है, जबकि ONGC के शेयरों में राहत दिखी. एक्साइज ड्यूटी कटौती के बावजूद निवेशक सतर्क हैं.

Oil and Gas Stocks Image Credit: @AI/Money9live

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से तेल की कीमतों में आए उबाल का ताप भारत में भी महसूस किया जा रहा है. लोगों के बीच घबराहट बढ़ रही है, कहीं पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें दिख रही हैं तो कहीं कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे माहौल में सरकार ने राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की, लेकिन बाजार खुलते ही ऑयल शेयरों में दबाव बरकरार दिखा.

गुरुवार को बाजार खुलने के साथ ही Nifty Oil & Gas इंडेक्स करीब 0.6% गिरकर ट्रेड करता दिखा. खासतौर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में बिकवाली का माहौल रहा, जो संकेत देता है कि निवेशक अभी भी अनिश्चितता को लेकर सतर्क हैं.

इन ऑयल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट

ऑयल कंपनियों की बात करें, तो IOC (Indian Oil Corporation) में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी और यह करीब 1.65% टूट गया. इसके अलावा BPCL और HPCL में भी कमजोरी देखने को मिली. ये कंपनियां कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से सीधे प्रभावित होती हैं, जिससे इनके मार्जिन पर दबाव बढ़ता है.

गिरावट के बीच ONGC में करीब 2% की तेजी देखने को मिली. ONGC जैसी अपस्ट्रीम कंपनियों को ऊंची क्रूड कीमतों का फायदा मिलता है, इसलिए इसमें खरीदारी का रुझान दिखा.

कंपनीCMP (₹)% बदलाव
ONGC275.80+2.07%
IOC (Indian Oil)138.20-1.65%
BPCL283.80-0.26%
HPCL (Hindustan Petroleum)342.25-0.51%
OIL (Oil India)470.00-0.30%

एक्साइज ड्यूटी कट का असर

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पहले के 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पहले के 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 कर दिया गया है. इस फैसले से सरकार ने कंपनियों को राहत देने की कोशिश की है. इसका मकसद बढ़ती कीमतों के असर को कम करना और कंपनियों के मार्जिन को संतुलित करना है. हालांकि, इसका पूरा फायदा तुरंत बाजार में नहीं दिखा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

रॉबर्ट कियोसाकी की चेतावनी, 2026 में आएगा बड़ा क्रैश! इन लोगों को लगेगा तगड़ा झटका; ये एसेट्स बनेंगे संजीवनी बूटी

इन तीन वजहों से टूटकर बिखरा शेयर बाजार, ताबड़तोड़ बिकवाली के पीछे इन फैक्टर्स का बड़ा असर

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 270 अंक से ज्‍यादा टूटा; निवेशकों के 5 लाख करोड़ स्वाहा

कैसा खुलेगा आज शेयर बाजार? गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे ऐसे संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट

Infosys, LIC, IREDA से लेकर Ola Electric तक, आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस; जानें- क्यों दिख सकती हलचल

चिप्स की बढ़ती मांग से चमकेगा भारत का सेमीकंडक्टर सेक्टर, 2035 तक 300 अरब डॉलर का बनेगा मार्केट; इन 3 शेयरों पर रखें नजर