इन 3 पैकेजिंग कंपनियों पर रखें नजर, 492% तक उछला शेयर, 2029 तक ₹12.5 लाख करोड़ की होगी इंडस्ट्री

भारत में तेजी से बदलती खपत की आदतें पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए बड़े अवसर लेकर आई हैं. अब मांग सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण और छोटे शहरों तक फैल चुकी है. बढ़ते पैकेज्ड प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के साथ यह सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, जिससे कई पैकेजिंग कंपनियां निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनती जा रही हैं.

Packaging Companies Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Packaging Companies Stocks: भारत में लोगों की खरीदारी की आदतें तेजी से बदल रही हैं. अब लोग पैकेज्ड फूड, पर्सनल केयर, होम केयर और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स ज्यादा खरीद रहे हैं. खास बात यह है कि यह मांग अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों तक फैल रही है.

भारत का पैकेजिंग बाजार 2024 में 7,36,092 करोड़ रुपये से बढ़कर 2029 तक 12.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में पैकेजिंग कंपनियां अब सिर्फ सपोर्ट इंडस्ट्री नहीं, बल्कि खपत की पूरी चेन का अहम हिस्सा बनती जा रही हैं. इस रिपोर्ट में कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में बताया गया है जो इस इंडस्ट्री की दिग्गज कहलाती है और आने वाले वक्त में कारोबार बढ़ने से निवेशकों का मुनाफा हो सकता है.

EPL Limited

EPL दुनिया की सबसे बड़ी स्पेशियलिटी पैकेजिंग कंपनियों में से एक है. यह कंपनी खास तौर पर लैमिनेटेड प्लास्टिक ट्यूब बनाती है, जो ब्यूटी, कॉस्मेटिक्स, फार्मा, फूड और ओरल केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होती हैं. जैसे-जैसे ब्यूटी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ रही है, EPL को इसका फायदा मिल रहा है.

EPL के स्टॉक की बात करें तो 9 अप्रैल को इसमें मामूली तेजी आई है. इस तेजी के बाद शेयर के भाव 229.84 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीते एक साल में इसमें 26 फीसदी से अधिक तेजी आई है. इसका मार्केट कैप 7,302 करोड़ रुपये हैं.

TCPL Packaging

TCPL Packaging कागज आधारित पैकेजिंग और फ्लेक्सिबल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी का कारोबार भारत में मजबूत हो रहा है, लेकिन एक्सपोर्ट मार्केट में चुनौतियां बनी हुई हैं. इसके बावजूद बढ़ती खपत और रिटेल के विस्तार से कंपनी को लंबे समय में फायदा मिल सकता है.

TCPL Packaging के शेयर में आज 0.11 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद शेयर के भाव 2,480.90 पर ट्रेड कर रहे हैं. पांच साल में इसमें 492 फीसदी तेजी आई है.

Mold-Tek Packaging

Mold-Tek Packaging इंजेक्शन-मोल्डेड कंटेनर बनाती है, जो लुब्रिकेंट्स, पेंट्स, फूड और अन्य प्रोडक्ट्स में उपयोग होते हैं. हाल के समय में फार्मा सेक्टर और फूड डिलीवरी की बढ़ती मांग ने कंपनी के लिए नए मौके तैयार किए हैं. हाई-वैल्यू पैकेजिंग की जरूरत बढ़ने से इसका बिजनेस और मजबूत हो रहा है.

कंपनी के शेयर में गुरुवार को 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. इसके बाद शेयर के भाव 548 रुपये पर पहुंच गया है. बीते पांच साल में कंपनी के शेयर में 33.67 फीसदी तक तेजी आई है.

कुल मिलाकर, भारत की बदलती खपत की कहानी पैकेजिंग इंडस्ट्री को नई दिशा दे रही है. जैसे-जैसे मांग देश के हर हिस्से में फैल रही है, वैसे-वैसे ये कंपनियां चुपचाप लेकिन मजबूत तरीके से आगे बढ़ रही हैं.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.