एक ऐलान और गोली की तरह भागा ये फार्मा स्‍टॉक, शेयर में लगा अपर सर्किट, कंपनी बांटेगी 2 पर 3 बोनस शेयर फ्री

Aptus Pharma Ltd के शेयर बोनस ऐलान के बाद अपर सर्किट के साथ तेजी से उछले. बोनस इश्यू से निवेशकों को अतिरिक्त शेयर मिलेंगे, जिससे लिक्विडिटी और आकर्षण बढ़ेगा. मजबूत ग्रोथ और शानदार रिटर्न के चलते यह स्टॉक निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.

Aptus Pharma bonus share Image Credit: canva/AI image

Bonus Share: फार्मा सेक्टर की कंपनी Aptus Pharma के शेयरों में बुधवार, 25 मार्च को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसके शेयर करीब 2 प्रतिशत चढ़कर 349.30 रुपये पर पहुंच गया. इसी के साथ इसमें अपर सर्किट लगा. शेयर में आई तेजी की वजह कंपनी की ओर से बोनस शेयर का ऐलान है.

कितना मिलेगा बोनस शेयर?

कंपनी के बोर्ड ने 3:2 के रेशियो में बोनस शेयर देने की सिफारिश की है. यानी हर 2 शेयर पर निवेशकों को 3 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. उदाहरण के तौर पर अगर किसी के पास 100 शेयर हैं तो बोनस के बाद यह बढ़कर 250 हो जाएंगे. इससे शेयर की कुल वैल्यू पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन लिक्विडिटी बढ़ेगी और निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ सकती है.

मजबूत वित्तीय प्रदर्शन

  • कंपनी की ग्रोथ भी शानदार रही है. रेवेन्यू 47 प्रतिशत बढ़कर 9.76 करोड़ रुपये से 14.38 करोड़ रुपये हो गया.
  • नेट प्रॉफिट 34 प्रतिशत बढ़कर 1.31 करोड़ रुपये से 1.75 करोड़ रुपये पहुंच गया.
  • हालांकि मुनाफे की ग्रोथ रेवेन्यू से थोड़ी कम रही, जिससे मार्जिन पर हल्का दबाव नजर आता है.
  • सितंबर 2024 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1.98 करोड़ रुपये था, जो सितंबर 2025 में बढ़कर 2.93 करोड़ रुपये हो गया.
  • ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन करीब 20.3 प्रतिशत के आसपास स्थिर रहा, जो कंपनी के बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट को दिखाता है.

फ्यूचर प्‍लान पर फोकस

कंपनी ने आने वाले साल में ग्रोथ के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है. Aptus Pharma 450 से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च करने और 25 से ज्यादा थेराप्यूटिक सेगमेंट में विस्तार की योजना बना रही है. इसके साथ ही पूरे भारत में नेटवर्क मजबूत करने और ग्लोबल मार्केट में एंट्री का भी लक्ष्य रखा गया है.

यह भी पढ़ें: बायबैक पर सरकार का बड़ा ऐलान, कैपिटल गेन पर अब ज्‍यादा लगेगा टैक्‍स, 12% सरचार्ज लगाने की तैयारी, निवेशकों को झटका

IPO से अब तक का सफर

कंपनी का IPO 70 रुपये के भाव पर आया था और 80.80 रुपये पर लिस्ट हुआ, जिससे निवेशकों को करीब 15 प्रतिशत का फायदा मिला था. कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत 349.30 रुपये है. एक महीने में ये करीब 33 फीसदी चढ़ चुका है. 3 महीने में ये 113 फीसदी उछल चुका है. जबकि 6 महीने में इसने 332 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

₹70000 करोड़ का बूस्ट, Mazagon समेत इन 3 शिपबिल्डिंग कंपनियों में दिख रहा बड़ा मौका, रखें नजर

ना दमानी ना झुनझुनवाला ये हैं मार्केट के साइलेंट ‘वॉरेन बफेट’, इन 2 स्‍टॉक्‍स पर दांव, अभी 52 वीक हाई से 23% तक नीचे; क्‍या बनेगा पारस पत्‍थर

बुक वैल्यू से 20% डिस्काउंट पर मिल रहा यह PSU बैंक शेयर, बड़े बैंकों को दे रहा टक्कर, कीमत ₹35 से कम

इस फार्मा स्टॉक में आएगी बंपर रैली! Jefferies ने बोला खरीदो, जानें किन वजहों से ब्रोकरेज बुलिश?

LNG और LPG संकट के बीच चमका Mahanagar Gas, नई PNG पॉलिसी का दिखा असर; शेयर में आई 7% से ज्यादा तेजी

Purvah Green Power से इस कंपनी को मिला बैक-टू-बैक ऑर्डर, विंड पावर और ट्रांसमिशन के लिए करेगी काम; शेयर में आई तेजी