PVR INOX, ONGC से Physics Wallah तक, इन 5 शेयर्स में मिल सकता है 78% तक का बंपर रिटर्न!
Stock Market: बंपर रिटर्न देने वाला शेयर तलाश रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि किस स्टॉक में निवेश करें तो परेशान होने की जरूरत नहीं. Jefferies, CLSA और Motilal Oswal जैसे बड़े ब्रोकरेज हाउस ने Siemens Energy समेत कुछ शेयर्स में 78 फीसदी तक के रिटर्न का संकेत दिया है.

Stocks में पैसा लगाना है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा शेयर चुने और किसमें निवेश करें तो पहले अच्छे से रिसर्च करें, फिर ही फैसला लें. अगर आपके पास रिसर्च का समय नहीं है तो चलिए आपको बताते हैं कि CLSA, Motilal Oswal और Jefferies जैसे टॉप ब्रोकरेज हाउस की रिसर्च के हिसाब से कौन से शेयर्स में पैसा बनाने का मौका है?
PVR INOX Target Price
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर पर आउटपरफॉर्म रेटिंग को बनाए रखा है और इसका टारगेट प्राइस 2135 रुपए रखा है. इसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से लगभग 78 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. ब्रोकरेज का नजरिया सिनेमा अटेंडेंस में सुधार, कस्टमर के ज्यादा खर्च और ऑपरेटिंग लेवरेज में सुधार के साथ बेहतर मार्जिन की संभावना पर आधारित है. PVR INOX का पहला क्वार्टर बेहतर रहा, मूवी टिकट से रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़ा जबकि फूड और बेवरेज (F&B) की बिक्री 13 फीसदी बढ़ी है. रिपोर्ट की गई अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन (EBITDA) भी 33 फीसदी बढ़ा है.
ONGC Target Price
CLSA ने इस शेयर को हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 405 रुपए रखा है. इसका मतलब है कि इस शेयर में मौजूदा लेवल से लगभग 71 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. ब्रोकरेज का मानना है कि ONGC पहले से ही ब्रेंट क्रूड की कीमत के मौजूदा लेवल से नीचे होने का अनुमान लगा रहा है, जिससे ऑर्गनाइजेशन ऑफ द पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) से सप्लाई बढ़ने पर भी गिरावट कम हो सकती है.
Physics Wallah Target Price
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर बाय रेटिंग को बनाए रखा है और 200 रुपए का टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है. इसका मतलब है कि इस शेयर में मौजूदा मार्केट लेवल से लगभग 66 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि ऑनलाइन बिजनेस मुख्य ग्रोथ ड्राइवर बना रहेगा और FY26 से FY30 तक रेवेन्यू लगभग 28 फीसदी CAGR से बढ़ने का अनुमान है. ब्रोकरेज को यह भी उम्मीद है कि फिज़िक्सवाला के मार्जिन में सुधार होगा, जिसमें प्री-इंड AS EBITDA मार्जिन FY26 में लगभग 26 फीसदीॉ से बढ़कर FY28 तक 30 फीसदी हो जाएगा.
Siemens Energy India Target Price
जेफरीज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 4800 रुपए रखा है. इसका मतलब है कि इस शेयर में लगभग 48.5 फीसदी की बढ़त की उम्मीद है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंपनी FY28 तक 43 फीसदी सालाना अर्निंग्स पर शेयर (EPS) ग्रोथ देगी, जिसे ऑपरेटिंग लेवरेज और भारत में बढ़ते पावर-सेक्टर कैपिटल खर्च से सपोर्ट मिलेगा. सीमेंस एनर्जी के लिए जून-तिमाही का ऑर्डर बुक साल-दर-साल 16 फीसदी बढ़कर 19,100 करोड़ हो गया, जो FY25 की सेल्स का लगभग 2.5 गुना है.
Allied Blenders Target Price
जेफरीज ने एलाइड ब्लेंडर्स पर 780 रुपए का टारगेट प्राइस के साथ Buy रेटिंग को बनाए रखा है. इसका मतलब है कि मौजूदा मार्केट प्राइस से लगभग 28 फीसदी बढ़त की उम्मीद है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, ICONiQ व्हाइट में लगातार ग्रोथ, पुराने ब्रांड्स का रिवाइवल और ज्यादा बैकवर्ड इंटीग्रेशन आने वाले सालों में कमाई को सपोर्ट कर सकते हैं. जेफरीज को उम्मीद है कि FY28 से मार्जिन में सुधार ज्यादा दिखेगा, क्योंकि बैकवर्ड इंटीग्रेशन और ऑपरेटिंग लेवरेज इसमें योगदान देना शुरू कर देंगे.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड और आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर आपकी जानकारी के लिए है, निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी