5 टुकड़ों में बंटेगा ये रिन्यूएबल स्टॉक! 52-वीक लो से नॉनस्टॉप आ रही रैली, रडार पर रखें शेयर
11 फरवरी के कारोबार में PVV Infra के शेयर 5.31 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 5.78 प्रतिशत चढ़ा है. बीते तीन महीनों में इसमें 49.58 प्रतिशत और पिछले एक साल में 47.91 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. 52 हफ्ते के निचले स्तर से शेयर करीब 162.87 प्रतिशत ऊपर है. अब कंपनी ने 1:5 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर फिर निवेशकों के रडार पर हैं.
PVV Infra Limited ने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. 52-वीक के निचले स्तर से इस शेयर ने गजब की रैली दिखाई है. अब कंपनी ने 1:5 स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर फिर निवेशकों के रडार पर हैं. इसके तहत 5 रुपये फेस वैल्यू का एक इक्विटी शेयर अब 1 रुपये फेस वैल्यू के 5 शेयरों में बंट जाएगा. शेयरधारकों और रेगुलेटरी मंजूरी के बाद कंपनी ने इस सब डिवीजन के लिए 27 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
ताइवान की कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी
PVV Infra ने ताइवान की ITC Services Company Limited के साथ एक रणनीतिक एमओयू साइन किया है. इस साझेदारी के तहत कंपनी हाई एफिशिएंसी TOPCon Solar Cells और Battery Energy Storage Systems यानी BESS पर आधारित एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम तैयार करेगी. इस बदलाव को सपोर्ट करने के लिए कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ अपना निवेश लगभग दोगुना कर करीब 1,250 करोड़ रुपये कर दिया है. इसके तहत 1.2 GW सोलर सेल और 1 GW सोलर मॉड्यूल असेंबली कैपेसिटी लगाने की योजना है.
बोर्ड में नई नियुक्ति
कंपनी ने 9 फरवरी 2026 को Mr Tse Hsiung Norman Lao को Additional Director नियुक्त किया है. उनके ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स अनुभव से नई टेक्नोलॉजी के कमर्शियलाइजेशन में मदद मिलने और भारत की इंपोर्ट डिपेंडेंसी घटाने की उम्मीद है.
कंपनी के बारे में
2010 में स्थापित PVV Infra Limited एक मल्टीफेसिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो इंजीनियरिंग, डिजाइन, प्लानिंग और कंस्ट्रक्शन में मजबूत पकड़ रखती है. हाल के वर्षों में कंपनी ने भारत भर में EV चार्जिंग स्टेशन के क्षेत्र में भी कदम रखा है. कंपनी पेट्रोल पंप जैसे रणनीतिक स्थानों पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना पर काम कर रही है. इसके लिए फाइनेंसिंग ऑप्शन और सरकारी सब्सिडी की संभावनाएं भी तलाश की जा रही हैं. यह कदम कंपनी की सस्टेनेबिलिटी रणनीति के अनुरूप है.
वित्तीय स्थिति और शेयर का हाल
कंपनी के सालाना नतीजों के मुताबिक FY25 में नेट सेल्स 55 प्रतिशत घटकर 39.85 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 77 प्रतिशत बढ़कर 5.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. PVV Infra का मौजूदा मार्केट कैप करीब 114 करोड़ रुपये है.
शेयर की चाल
11 फरवरी के कारोबार में PVV Infra के शेयर 5.31 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 5.78 प्रतिशत चढ़ा है. बीते तीन महीनों में इसमें 49.58 प्रतिशत और पिछले एक साल में 47.91 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. 52 हफ्तों के निचले स्तर से शेयर करीब 162.87 प्रतिशत ऊपर है.
इसे भी पढ़ें- रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक! बोर्ड मीटिंग से पहले शेयरों में हलचल, भाव 50 रुपये से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
