कल टूटा तो आज 8% उछला, 41 दिनों में 2426 करोड़ की बिक्री से चमका ये ज्वेलरी स्टॉक
Senco Gold Share Price: सेंको गोल्ड ने फेस्टिव सीजन के दौरान 41 दिन में 26 फीसदी YoY रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है, जिसमें रिकॉर्ड रिटेल नेट सेल्स 2426 करोड़ से ज्यादा रही. कंपनी के डायमंड ज्वेलरी सेगमेंट में भी 26 फीसदी वैल्यू ग्रोथ और 18 फीसदी वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की गई.

Senco Gold Share: मंगलवार यानी आज 17 नवंबर 2026 को सेंको गोल्ड के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए जब ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी ने धनतेरस और दिवाली के त्योहारी सीजन में 2426 करोड़ रुपए से ज्यादा की अपनी अब तक की सबसे ज्यादा रिटेल नेट सेल्स वैल्यू (NSV) बताई. यह तेजी Q2 के नतीजों के बाद स्टॉक के 8 फीसदी से ज्यादा गिरने के एक दिन बाद आई है.
खबर लिखे जाने तक सुबह 10:14 तक सेंको गोल्ड का शेयर 3.46 फीसदी की बढ़त के साथ 322.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.
कंपनी के त्योहारी सीजन का बिजनेस अपडेट जारी करने के बाद शुरुआती कारोबार में NSE पर स्टॉक 337.50 रुपए पर पहुंच गया. मंगलवार की बढ़त के साथ सेंको गोल्ड ने अपनी कमाई की घोषणा के बाद पिछले सेशन में हुए सभी नुकसान की लगभग भरपाई कर ली है.
26 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ
इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, बिजनेस अपडेट में सेंको गोल्ड ने कहा कि 1 अक्टूबर से 11 नवंबर तक के 41 दिन के फेस्टिव सीजन के दौरान पिछले साल इसी समय की तुलना में 26 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ देखी गई, जबकि सोने की कीमतें बहुत ज्यादा थी. सेंको गोल्ड ने डायमंड ज्वेलरी सेगमेंट के लिए वैल्यू के मामले में 26 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की जबकि पिछले साल इसी समय के मुकाबले फेस्टिव सीजन में सेल्स वॉल्यूम 18 फीसदी बढ़ी है.
इस दौरान सेंको गोल्ड ने 10 नए शोरूम लॉन्च किए. कंपनी ने कहा, इस मजबूत परफॉर्मेंस का कारण ज्यादा कस्टमर फुटफॉल, बढ़े हुए ट्रांजैक्शन वॉल्यूम, मजबूत नए कस्टमर एक्विजिशन और कंपनी के मालिकाना हक वाले और फ्रेंचाइजी-ऑपरेटेड, दोनों शोरूम में अच्छी ग्रोथ थी.
सोमवार को क्यों 8 फीसदी गिरे थे शेयर?
सोमवार को सेंको गोल्ड के शेयर NSE पर 8 फीसदी से ज्यादा गिरकर 311.70 रुपए पर बंद हुए थे. यह FY27 की दूसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में कमी के बाद हुआ था. इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 71 फीसदी बढ़कर 83.5 करोड़ रुपए हो गया जबकि रेवेन्यू YoY 34 फीसदी बढ़कर 2059 करोड़ रुपए हो गया था.
हालांकि, सेंको गोल्ड का EBITDA YoY 15 फीसदी गिरकर 90.2 करोड़ रुपए हो गया, जबकि FY27 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन 260 बेसिस पॉइंट घटकर 4.4 फीसदी हो गया.
मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि Q2 में सेंको की 34 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ टाइटन, कल्याण ज्वैलर्स और PN गाडगिल से ज्यादा थी. इसके अलावा कस्टम ड्यूटी 6 फीसदी से 15 फीसदी तक बढ़ने की वजह से Q2 में 300 मिलियन का वन-टाइम इन्वेंट्री गेन हुआ. कस्टम ड्यूटी से जुड़े गेन को एडजस्ट करने के बाद कंसोलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन YoY 590 bps की तेजी से घटकर 10.8 फीसदी हो गया.
घरेलू ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी ‘न्यूट्रल’ कॉल बनाए रखते हुए कहा ज्यादा गोल्ड एक्सचेंज, कॉम्पिटिटिव प्रेशर, ज्यादा डिस्काउंटिंग और 40-50 फीसदी के मौजूदा हेजिंग लेवल की वजह से मार्जिन पर असर पड़ा.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- Fortis, ABDL से LICHSGFIN तक, इन 3 स्टॉक्स में बन सकता है मोटा पैसा! चेक करें टारगेट-स्टॉप लॉस