Closing Bell: Sensex 307 अंक टूटा, Nifty 24100 के नीचे बंद; IT और मेटल शेयरों की बिकवाली से टूटा मार्केट
शेयर मार्केट में आज कमजोरी देखने को मिली और Sensex 307 अंक टूटकर बंद हुआ. वहीं Nifty भी 95 अंक गिरकर 24100 के नीचे बंद हुआ. IT, मेटल, रियल्टी और मीडिया शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव रहा. Sun Pharma, ICICI Bank और Axis Bank में तेजी रही, जबकि Bharti Airtel, ITC और Infosys प्रमुख लूजर्स में शामिल रहे.

शेयर मार्केट में आज पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दबाव देखने को मिला. Sensex और Nifty दोनों ने कमजोर शुरुआत की और दिनभर लाल निशान में कारोबार करने के बाद गिरावट के साथ बंद हुए. IT, मेटल, रियल्टी और मीडिया शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना रहा. BSE Sensex 307 अंक यानी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं NSE Nifty भी 95 अंक या 0.4 फीसदी टूट गया. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली.
इस शेयरों में तेजी
बाजार की कमजोरी के बीच कुछ दिग्गज शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. Sun Pharma दिन के प्रमुख गेनर्स में शामिल रहा. इसके अलावा ICICI Bank और Axis Bank के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई. बैंकिंग और फार्मा सेक्टर के कुछ शेयरों ने बाजार को संभालने की कोशिश की. हालांकि इन शेयरों की तेजी का असर पूरे बाजार को गिरावट से बचाने के लिए काफी नहीं रहा. निवेशक कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सतर्क नजर आए.
इन शेयरों पर दबाव
दिन के कारोबार में Bharti Airtel, ITC और Infosys जैसे बडे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. IT शेयरों की कमजोरी ने Sensex और Nifty दोनों पर दबाव बढाया. मेटल, रियल्टी और मीडिया सेक्टर के शेयर भी कमजोर रहे. बाजार की शुरुआत से ही निवेशकों का रुझान सावधानी भरा रहा. कारोबार के दौरान प्रमुख इंडेक्स ज्यादा समय तक संभल नहीं पाए. अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए.
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी
बडे़ शेयरों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. BSE 150 Midcap इंडेक्स करीब 0.2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं BSE 250 SmallCap इंडेक्स में करीब 0.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इससे साफ है कि बिकवाली केवल बडे़ शेयरों तक सीमित नहीं रही. बाजार के अलग- अलग हिस्सों में निवेशकों ने मुनाफावसूली की. कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर व्यापक बाजार पर भी देखने को मिला.
288 मिलियन डॉलर का करार
Sterlite Technologies के शेयर उस समय फोकस में रहे जब कंपनी ने करीब 288 मिलियन डॉलर का लंबी अवधि का करार हासिल करने की जानकारी दी. कंपनी 2027 से 2029 के दौरान एक प्रमुख हाइपरस्केलर को हाई डेंसिटी ऑप्टिकल फाइबर केबल की सप्लाई करेगी. कंपनी को समय-समय पर खरीद ऑर्डर मिलेंगे. यह करार तीन साल के लिए होगा और आपसी सहमति से इसे दो साल के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इस करार से कंपनी के कारोबार और भविष्य की इनकम को लेकर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में भारी गिरावट के पीछे क्या है वजह, कैसे खराब हो गया मार्केट का सेंटीमेंट? समझें अहम फैक्टर्स
रुपया और कीमती मेटल्स में भी कमजोरी
शेयर मार्केट की कमजोरी के साथ रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. MCX पर सोने की कीमतों में भी दबाव देखने को मिला. सोने का भाव 0.84 फीसदी गिरकर 154967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी की कीमत करीब 0.3 फीसदी नीचे 235970 रुपये प्रति किलोग्राम रही. GIFT Nifty भी 64 अंक की गिरावट के साथ 24247 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.