ना दमानी ना झुनझुनवाला ये हैं मार्केट के साइलेंट ‘वॉरेन बफेट’, इन 2 स्टॉक्स पर दांव, अभी 52 वीक हाई से 23% तक नीचे; क्या बनेगा पारस पत्थर
दिग्गज निवेशक आकाश भंसाली ने गिरावट के बावजूद Gujarat Fluorochemicals Ltd और One 97 Communications Ltd में अपना भरोसा बनाए रखा है. दोनों शेयर अपने 52 वीक हाई से नीचे ट्रेड कर रहे हैं, लेकिन लॉन्ग-टर्म ग्रोथ और टर्नअराउंड की उम्मीद बनी हुई है. अब बाजार की नजर इस पर है कि ये स्टॉक्स आगे मल्टीबैगर बनेंगे या निवेशकों के लिए जोखिम साबित होंगे.
Akash Bhanshali’s portfolio stocks: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दिग्गज मार्केट निवेशक जैसे- रेखा झुनझुनवाला से लेकर रामकिशन दमानी समेत अन्य खास शेयरों में दांव लगाते हैं. मार्केट के ऐसे ही वॉरेन बफेट कहलाने वाले निवेशक आकाश भंसाली ने भी साइलेंट तरीके से चुनिंदा शेयरों में दांव लगा रखा है. उनके पोर्टफोलियो में मौजूद दो शेयर अभी अपने 52 वीक हाई से करीब 23 फीसदी तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं. इसके बावजूद उनका भरोसा कायम है. ऐसे में देखना होगा कि क्या ये शेयर आगे जाकर पारस पत्थर की तरह चमकेंगे या नहीं, और इनमें अभी कितना दम दिख रहा है.
पोर्टफोलियो में शामिल ये 2 स्टॉक्स
लेटेस्ट कॉर्पोरेट शेयरहोल्डिंग के अनुसार, आकाश भंसाली के पास सार्वजनिक रूप से 18 कंपनियों में निवेश है, जिनकी कुल नेटवर्थ 5,749.2 करोड़ रुपये से अधिक है.भंसाली अपनी हाई-कन्विक्शन और लॉन्ग-टर्म रणनीति के लिए जाने जाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके दो बड़े निवेश Gujarat Fluorochemicals Ltd और One 97 Communications Ltd अपने ऑल टाइम हाई से 20% से 23% तक गिर चुके हैं, फिर भी उन्होंने इन शेयरों को होल्ड कर रखा है.
Gujarat Fluorochemicals Ltd.
गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स देश की प्रमुख फ्लोरोपॉलिमर और स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी है और ग्लोबल स्तर पर भी टॉप खिलाड़ियों में शामिल है. ट्रेंडलाइन के मुताबिक भंसाली के पास इसमें दिसंबर 2025 तक 4.8% हिस्सेदारी दर्ज की गई. जिसकी वैल्यू करीब 1,699 करोड़ रुपये है. उन्होंने 2022 से इस कंपनी पर भरोसा बनाए रखा है.
कंपनी की रणनीति
Gujarat Fluorochemicals Ltd अब सिर्फ एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि भारत के ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन में अग्रणी भूमिका निभाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. फ्लोरोपॉलिमर्स में अपनी मजबूत पकड़ का फायदा उठाते हुए कंपनी PVDF जैसे महत्वपूर्ण मटेरियल्स उपलब्ध कराती है, जो हाई-एफिशिएंसी सोलर बैकशीट्स और बैटरी बाइंडर्स के लिए बेहद जरूरी होते हैं.
फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
- रेवेन्यू FY20 के 2,606 करोड़ से बढ़कर FY25 में 4,737 करोड़
- EBITDA 439 करोड़ से बढ़कर 1,100 करोड़
- हालांकि नेट प्रॉफिट में उतार-चढ़ाव बना रहा
- FY26 के पहले तीन तिमाहियों, जो दिसंबर 2026 में समाप्त हुईं, में कंपनी ने 465 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है.
- हालांकि कंपनी ने FY21 के घाटे से निकलकर FY23 में 1,323 करोड़ रुपये के उच्च स्तर तक शानदार टर्नअराउंड दिखाया था
- FY24 में मुनाफे में फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली.
शेयर परफॉर्मेंस
Gujarat Fluorochemicals के शेयर की वर्तमान कीमत 3256.60 रुपये है, जबकि 52 वीक हाई 4083.55 रुपये है. ये अपने 52 वीक हाई से करीब 20% नीचे ट्रेड कर रहा है. हालांकि ये 25 मार्च को 1.80 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था. बीते 1 महीने में ये शेयर करीब 7 फीसदी लुढ़का है. सालभर में इसने 18 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है.
Paytm (One97 Communications)
One 97 Communications Ltd भारत का प्रमुख डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है, लेकिन पिछले कुछ समय में इसे बड़ा झटका लगा. Paytm Payments Bank पर RBI ने सख्ती की, जिससे कंपनी को अपना पेमेंट सिस्टम पार्टनर बैंकों में शिफ्ट करना पड़ा. इससे हाई मार्जिन बिजनेस पर असर पड़ा. मगर भंसाली का भरोसा इस पर कायम रहा. इसमें उन्होंने जून 2024 में निवेश किया था.
फिलहाल उनके पास कंपनी में 1.24% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 835 करोड़ रुपये है. यह निवेश उस समय किया गया था जब RBI ने PPPBL जो कंपनी की 39% सहयोगी इकाई है, इसकी सभी सेवाओं पर रोक लगा दी थी और केवल मौजूदा ग्राहकों को अपने बैलेंस निकालने की अनुमति दी गई थी.
आंकड़ों में सुधार
- FY26 के पहले 9 महीनों में 6,173 करोड़ रुपये की सेल्स हुई.
- 10 साल बाद ऑपरेटिंग प्रॉफिट (367 करोड़) रहा.
- कंपनी ने करीब 370 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया.
यह भी पढ़ें: एक ऐलान और गोली की तरह भागा ये फार्मा स्टॉक, शेयर में लगा अपर सर्किट, कंपनी बांटेगी 2 पर 3 बोनस शेयर फ्री
कंपनी का प्लान
मैनेजमेंट अब खर्च कम करने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही है और नकदी जुटाने के लिए गैर-जरूरी एसेट्स बेच रही है, ताकि अपने मुख्य ऐप बिजनेस पर फोकस किया जा सके.कंपनी का बिजनेस मॉडल भी बदल रहा है, जहां अब वह कम फीस वाले पेमेंट्स के बजाय ज्यादा मुनाफे वाले सेगमेंट जैसे लोन और इंश्योरेंस पर जोर दे रही है. हालांकि मुनाफे तक पहुंचने का रास्ता अभी भी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि लचीले स्ट्रक्चर और नए बैंक पार्टनरशिप्स के जरिए उसकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत हो सकती है. कंपनी का यही भरोसा दिग्गज निवेशक भंसाली को भी इसमें अपनी दावेदारी बनाए रखने को प्रेरित करता है.
शेयर परफॉर्मेंस
One 97 Communications शेयर की वर्तमान कीमत 1065.90 रुपये है, जबकि 52 वीक हाई 1381.80 रुपये है. ये अपने ऑल टाइम हाई से करीब 23% नीचे ट्रेड कर रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
