₹40500 करोड़ का मौका, स्नीकर्स की बढ़ती डिमांड; ये स्टॉक्स रह सकते हैं चर्चा में, लिस्ट में मेट्रो-कैंपस भी शामिल
भारत में प्रति व्यक्ति जूते की खपत अभी भी कम है. औसतन एक व्यक्ति साल में करीब 1.9 जोड़ी जूते खरीदता है, जबकि दुनिया का औसत इससे ज्यादा है. ऐसे में आने वाले समय में मांग बढ़ने की काफी संभावना है. इसी वजह से स्नीकर्स सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है.
Footwear Stocks: भारत में स्नीकर्स यानी स्पोर्ट्स और कैजुअल जूते का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. अब जूते सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि फैशन और लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं. खासकर युवाओं के बीच स्नीकर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. बढ़ती इनकम और बदलती पसंद के कारण यह बाजार आने वाले सालों में और बड़ा होने वाला है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत का स्नीकर्स मार्केट 2030 तक करीब 40,500 करोड़ रुपये का हो सकता है. ऐसे में कई कंपनियां इस मौके का फायदा उठाने में जुटी हैं. कुछ छोटे और मिडकैप स्टॉक्स इस सेक्टर में तेजी से ग्रोथ दिखा रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 स्टॉक्स के बारे में जो इस बूम का फायदा उठा सकते हैं.
भारत का बढ़ता स्नीकर्स बाजार
भारत में प्रति व्यक्ति जूते की खपत अभी भी कम है. औसतन एक व्यक्ति साल में करीब 1.9 जोड़ी जूते खरीदता है, जबकि दुनिया का औसत इससे ज्यादा है. ऐसे में आने वाले समय में मांग बढ़ने की काफी संभावना है. इसी वजह से स्नीकर्स सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है.
Metro Brand
Metro Brands भारत की बड़ी फुटवियर कंपनियों में से एक है. कंपनी कई ब्रांड्स जैसे Metro, Mochi और Walkway चलाती है. इसके अलावा Crocs, Fila और Foot Locker जैसे ग्लोबल ब्रांड्स के साथ भी काम करती है. कंपनी अब स्नीकर्स सेगमेंट पर खास ध्यान दे रही है. इसके लिए Foot Locker के साथ पार्टनरशिप की गई है. कंपनी देशभर में 990 स्टोर चला रही है. Q3 FY26 में कंपनी की आय 811 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से करीब 15 प्रतिशत ज्यादा है.
Campus Footwear
Campus Footwear भारत का तेजी से बढ़ता स्पोर्ट्स फुटवियर ब्रांड है. कंपनी 29,000 से ज्यादा रिटेल पॉइंट्स पर मौजूद है. इसकी खासियत है कि यह कम कीमत में अच्छे स्नीकर्स देता है. कंपनी अब 1500 रुपये से ऊपर वाले प्रोडक्ट्स पर भी ध्यान दे रही है. Q3 FY26 में कंपनी की आय 588 करोड़ रुपये रही. वहीं मुनाफा 63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
Bata India
Bata India एक पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है. अब कंपनी युवाओं को ध्यान में रखते हुए अपने प्रोडक्ट बदल रही है. इसके लिए Sneaker Studio जैसे नए कॉन्सेप्ट शुरू किए गए हैं. कंपनी अपने Hush Puppies और Power जैसे ब्रांड्स के जरिए स्नीकर्स सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. Q3 FY26 में कंपनी की आय करीब 944 करोड़ रुपये रही.
ये भी पढ़ें- गिरावट के बाद मौका? 51% तक चढ़ सकता है Suzlon, ICICI Securities ने दोहराई BUY रेटिंग; जानें टारगेट प्राइस
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
