Stocks to Watch : Infosys, IndiGo, Cyient समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगा तगड़ा एक्शन!

24 जुलाई को कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें ACC, Bank of Baroda, Bank of India, CG Power and Industrial Solutions, Aaron Industries, Arihant Capital Markets और Automotive Stampings and Assemblies शामिल हैं.

स्टॉक्स इन फोकस. Image Credit: freepik

Stocks to Watch : भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली. 23 जुलाई को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47 फीसदी टूटकर 76,391.39 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 23,869.60 पर बंद हुआ. इस दौरान 1,569 शेयरों में तेजी रही, 2,479 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 155 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए. ऐसे में 24 जुलाई के कारोबार में कुछ शेयर खबरों और तिमाही नतीजों के चलते फोकस में रह सकते हैं.

InterGlobe Aviation (IndiGo)

कंपनी को जून तिमाही में 238 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 2,176 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. एविएशन फ्यूल की बढ़ी कीमतों, रुपये की कमजोरी और पश्चिम एशिया में तनाव का असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ा, हालांकि कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Infosys

आईटी कंपनी इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान में हल्की कटौती की है. अब कंपनी को पूरे वित्त वर्ष में 1.5 फीसदी से 3 फीसदी तक रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है. पहले यह अनुमान 1.5 फीसदी से 3.5 फीसदी था. बाजार पहले से ही ऊपरी सीमा में 0.5 फीसदी की कटौती की उम्मीद कर रहा था.

Coforge

Coforge ने Nuuron नाम से नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म कंपनी के मौजूदा AI टूल्स और प्लेटफॉर्म को एक ही सिस्टम के तहत जोड़ने का काम करेगा, जिससे एंटरप्राइज ग्राहकों को बेहतर समाधान मिल सकेगा.

Suryoday Small Finance Bank

Suryoday Small Finance Bank ने जून तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 114 फीसदी बढ़कर 75 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 35 करोड़ रुपये था.

Motilal Oswal Financial Services

Motilal Oswal Financial Services का ऑपरेशनल रेवेन्यू मुनाफा जून तिमाही में 14.04 फीसदी बढ़कर 609 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले समान तिमाही में यह 534 करोड़ रुपये था. बेहतर कारोबारी प्रदर्शन के चलते यह शेयर निवेशकों की नजर में रह सकता है.

Cyient

साइएंट ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के मुकाबले 90 फीसदी बढ़कर 104 करोड़ रुपये पहुंच गया. मार्च तिमाही में कंपनी ने 55 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था.

Sona BLW Precision Forgings

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना आधार पर 46.7 फीसदी बढ़कर 178.5 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 122 करोड़ रुपये था.

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

24 जुलाई को कई बड़ी कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. इनमें ACC, Bank of Baroda, Bank of India, CG Power and Industrial Solutions, Aaron Industries, Arihant Capital Markets और Automotive Stampings and Assemblies शामिल हैं. इन कंपनियों के नतीजों पर बाजार की खास नजर रहेगी, क्योंकि इससे उनके कारोबार, मुनाफे और आगे के आउटलुक का संकेत मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- दमदार नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, जून तिमाही मुनाफा 4 गुना बढ़ा , रडार पर रखें स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories