Stocks to Watch: Wipro-RVNL समेत इन 18 कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर, शेयरों में दिख सकती है हलचल
आज शेयर बाजार में कई बड़े ट्रिगर देखने को मिल सकते हैं. आईटी, बैंकिंग, रिन्यूएबल और ब्रोकिंग सेक्टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे, बड़े ऑर्डर, फंड जुटाने की योजनाएं और ब्लॉक डील्स निवेशकों की नजर में रहेंगे. खासतौर पर विप्रो, एंजेल वन, आरवीएनएल और बैंकिंग शेयरों में हलचल बाजार की दिशा तय कर सकती है.

Stocks to Watch Today: गुरुवार को बाजार तेजी के साथ खुला, लेकिन उतार-चढ़ाव के बाद मार्केट लाल निशान में बंद हुआ. आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में कई कंपनियों के नतीजे, बड़े सौदे, फंड जुटाने की योजनाएं और ऑर्डर प्राप्त करने जैसी खबरों के चलते कई स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं. निवेशकों के लिए यह दिन काफी अहम हो सकता है क्योंकि बैंकिंग, आईटी, एनर्जी और ब्रोकिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में हलचल देखने को मिल सकती है.
Wipro
आईटी कंपनी विप्रो का चौथी तिमाही का प्रदर्शन थोड़ा मिला-जुला रहा. कंपनी का मुनाफा करीब 2% घटकर 3,501 करोड़ रुपये रह गया, लेकिन रेवेन्यू में करीब 8% की बढ़ोतरी हुई. साथ ही कंपनी ने 15,000 करोड़ रुपये का बड़ा शेयर बायबैक प्लान भी घोषित किया है. इससे विप्रो के स्टॉक में हलचल देखी जा सकती है.
HDFC Life Insurance Company
एचडीएफसी लाइफ का मुनाफा करीब 5% बढ़ा है और प्रीमियम आय में भी बढ़त दिखी है. हालांकि, नए बिजनेस का वैल्यू और मार्जिन दोनों में गिरावट आई है. कंपनी ने 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयर जारी करने का फैसला लिया है, जिससे HDFC Bank की हिस्सेदारी थोड़ी बढ़ेगी.
Angel One
एंजेल वन ने नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा 83% से ज्यादा बढ़ा और रेवेन्यू में भी 38% की तेजी आई. इसके अलावा कंपनी 1,500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की तैयारी में है.
Waaree Renewable Technologies
रीन्यूएबल सेक्टर की इस कंपनी में ग्रोथ दर्ज की गई है. मुनाफा 66% और रेवेन्यू 130% से ज्यादा बढ़ा है, जो मजबूत डिमांड को दिखाता है.
VST Industries
वीएसटी इंडस्ट्रीज का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा है और रेवेन्यू में भी करीब 31% की तेजी आई है. यह कंपनी के लिए मजबूत तिमाही रही.
आज आने वाले नतीजे
आज Jio Financial Services, Bajaj Consumer Care, Aditya Birla Money, Mastek समेत कई कंपनियां अपने नतीजे घोषित करेंगी.
CESC
सीईएससी ने चार कंपनियों के साथ पावर खरीद समझौते किए हैं. यह कदम कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा.
Rail Vikas Nigam Limited
आरवीएनएल को करीब 968 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. यह रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा काम है और कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा.
Axis Bank
एक्सिस बैंक 25 अप्रैल को अपनी बोर्ड मीटिंग में फंड जुटाने के विकल्प पर विचार करेगा. यह खबर स्टॉक को फोकस में रख सकती है.
Kalyani Steels
कंपनी के CFO ने इस्तीफा दे दिया है, जो निवेशकों के लिए एक निगेटिव संकेत माना जा सकता है.
ब्लॉक डील्स में हलचल
- Sudarshan Chemical Industries – निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और अन्य निवेशकों ने कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी, जबकि प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी घटाई.
- Zee Entertainment Enterprises – वैनगार्ड ग्रुप ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम की है, जिससे स्टॉक में दबाव दिख सकता है.
- Ind-Swift Laboratories – एचसीपी इन्वेस्टमेंट्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची है.
अन्य महत्वपूर्ण अपडेट
- Muthoot Finance का स्टॉक आज डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेगा.
- Aurobindo Pharma बायबैक के लिए एक्स-डेट पर रहेगा.
- Steel Authority of India Limited (SAIL) F&O बैन में है.
आज बाजार में आईटी, बैंकिंग, रिन्यूएबल और इंफ्रा सेक्टर के स्टॉक्स पर खास नजर रहेगी. निवेशकों को खासकर रिजल्ट्स और बड़े डील्स पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यही आगे की दिशा तय करेंगे.
यह भी पढ़ें: Wipro 15,000 करोड़ के शेयर करेगी बायबैक, 250 रुपये प्रति स्टॉक तय किया भाव; शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा मौका?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.