Stocks in Focus: शेयर बाजार में इन 14 कंपनियों पर रहेगी नजर, TCS, Wipro, SAIL समेत इन स्टॉक में दिख सकती है हलचल
10 अप्रैल के कारोबार में शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर, फंड जुटाने की योजनाओं, मैनेजमेंट बदलाव और नए लॉन्च जैसी खबरों का असर बाजार पर दिख सकता है. आईटी, स्टील, इंफ्रा, फाइनेंस और रिन्यूएबल सेक्टर के शेयर आज हलचल में रह सकते हैं.

Stocks to Watch: 9 अप्रैल को बाजार में तेज गिरावट के बाद शेयर बाजार में 10 अप्रैल को कई कंपनियां खबरों और अपडेट्स के चलते फोकस में रहने वाली हैं. कहीं मजबूत तिमाही नतीजे आए हैं, तो कहीं बड़े ऑर्डर, निवेश या बोर्ड मीटिंग की खबरें हैं. इस रिपोर्ट में उन कंपनियों के बारे में बताया गया है, जिस पर निवेशकों की नजर रह सकती है साथ ही फोकस में रहने की वजह क्या है?
Tata Consultancy Services (TCS)
- टीसीएस ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा 12% बढ़कर ₹13,718 करोड़ हो गया.
- रेवेन्यू भी करीब 10% बढ़ा है और EBIT मार्जिन में सुधार हुआ है.
- कंपनी ने ₹31 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है. AI से जुड़ी कमाई भी तेजी से बढ़ रही है.
Wipro
विप्रो के बोर्ड की बैठक 16 अप्रैल को होगी, जिसमें शेयर बायबैक (Buyback) प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.
साथ ही कंपनी अपने Q4 नतीजे भी घोषित करेगी.
HDFC Life Insurance Company
- एचडीएफसी लाइफ 16 अप्रैल को फंड जुटाने (equity issue) पर विचार करेगी.
- इसके अलावा कंपनी अपने सालाना और तिमाही नतीजे और संभावित डिविडेंड की घोषणा भी कर सकती है.
Tata Steel
- टाटा स्टील ने अपनी सहायक कंपनी Tata Steel Colors में 100% हिस्सेदारी हासिल कर ली है.
- इससे कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी.
Poonawalla Fincorp
- कंपनी ने QIP (Qualified Institutional Placement) लॉन्च किया है.
- इसका फ्लोर प्राइस ₹390.26 प्रति शेयर तय किया गया है.
Saatvik Green Energy
- कंपनी की सहायक इकाई को ₹108.75 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.
- यह ऑर्डर सोलर PV मॉड्यूल सप्लाई से जुड़ा है.
IFB Industries
- कंपनी ने नए डायरेक्टर और CEO की नियुक्ति की है.
- यह बदलाव कंपनी के मैनेजमेंट स्ट्रक्चर को मजबूत कर सकता है.
IRB Infrastructure Developers
- कंपनी की टोल कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है.
- मार्च में टोल रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹783.5 करोड़ हो गया.
JSW Steel
- कंपनी के Q4 प्रोडक्शन में हल्की गिरावट आई है.
- क्रूड स्टील उत्पादन में करीब 3% की कमी दर्ज की गई है.
Eicher Motors
- रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च की है.
- इसकी कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है और डिलीवरी मई से शुरू होगी.
SpiceJet
स्पाइसजेट को झटका लगा है. यूके की अदालत ने कंपनी को करीब $8 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया है.
Gaudium IVF and Women Health
- कंपनी में एक बड़ा निवेश हुआ है.
- GDN Ventures ने 10 लाख शेयर खरीदे हैं, जिससे स्टॉक पर नजर रहेगी.
अन्य अपडेट
- कई कंपनियां आज और कल अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी.
- Steel Authority of India Limited (SAIL) और Sammaan Capital F&O बैन में हैं.
- कुछ शेयर एक्स-डिविडेंड, बोनस और बायबैक की वजह से भी चर्चा में रहेंगे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.