टाटा के इस शेयर में तूफानी तेजी, एक अपडेट के बाद रॉकेट बना स्टॉक; जानें- क्या है कंपनी का कारोबार
Trent Share Price Today: यह उछाल दूसरी तिमाही (Q2FY27) के बिजनेस अपडेट के बाद आया, जिसमें रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 5,788 करोड़ रुपये हो गया. ट्रेंट के शेयर पिछले लगातार तीन सेशन से गिरावट में रहे हैं.

Trent Share Price Today: मंगलवार 6 अक्टूबर को BSE पर शुरुआती कारोबार में टाटा ग्रुप की कंपनी ‘ट्रेंट’ (Trent) के शेयर में जोरदार बढ़त दर्ज की गई. शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 13 फीसदी उछला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Trent के शेयर की कीमत 12.8% बढ़कर 2,909 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई.
क्यों आया शेयरों में उछाल?
यह उछाल दूसरी तिमाही (Q2FY27) के बिजनेस अपडेट के बाद आया, जिसमें रेवेन्यू सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 5,788 करोड़ रुपये हो गया (जो पिछले साल इसी अवधि में 4,724 करोड़ रुपये था). यह आंकड़ा मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुमानों से बेहतर रहा.
जोरदार तेजी के साथ खुला स्टॉक
कंपनी ने यह बढ़त वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी करने के एक दिन बाद हासिल की. ट्रेंट के शेयर 2,575 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,800 रुपये पर खुले और करीब 13 फीसदी 2,909 रुपये स्तर पर पहुंच गए.
ट्रेंट का Q2 बिजनेस अपडेट
5 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में ट्रेंट ने बताया कि Q2FY27 में ऑपरेशन्स से उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू 5,788 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल (YoY) 23% बढ़ा है. वहीं, साल की पहली छमाही (H1FY27) में रेवेन्यू 21% YoY बढ़कर 11,454 करोड़ रुपये हो गया.
कंपनी ने कहा कि सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के दौरान, अन्य ऑपरेटिंग इनकम को छोड़कर, सामान की बिक्री से होने वाला रेवेन्यू भी क्रमशः 23% और 21% बढ़ा.
इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने अपना 1000वां जूडियो (Zudio) स्टोर खोला और 30 सितंबर 2026 तक, वेस्टसाइड, जूडियो और अन्य लाइफस्टाइल ब्रांड्स में इसके कुल स्टोर्स की संख्या 1,342 हो गई. तिमाही के दौरान, इसने 10 वेस्टसाइड स्टोर और 17 जूडियो स्टोर खोले.
ट्रेंट के शेयर की कीमत का ट्रेंड
ट्रेंट के शेयर पिछले लगातार तीन सेशन से गिरावट में रहे हैं, और इनमें कुल मिलाकर लगभग 3% की कमी आई है. हालांकि, पिछले छह महीनों में इनमें 11% की बढ़त हुई है, जबकि इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स में 2% की गिरावट और BSE कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी इंडेक्स में 11% की उछाल देखा गया.
इस साल 30 मार्च को 2,185.16 रुपये के 52- वीक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, ट्रेंट के शेयर 3 जुलाई को 3,399.75 रुपये के 52 वीक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे.
ट्रेंट की शेयरहोल्डिंग का पैटर्न
जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न डेटा के अनुसार, म्यूचुअल फंड्स के पास 7.81 करोड़ शेयर थे, जो ट्रेंट में 14.64% हिस्सेदारी के बराबर है. लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) एक प्रमुख हिस्सेदार है, जिसके पास जून तिमाही के अंत तक 1.61 करोड़ शेयर, यानी ट्रेंट में 3.03% हिस्सेदारी थी. जून तिमाही के आखिर तक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) के पास कंपनी के कुल 8.08 करोड़ शेयर यानी 15.14% हिस्सेदारी थी.
प्रमोटरों में, टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के पास 17.3 करोड़ शेयर (32.45% हिस्सेदारी) थे, जबकि टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पास 2.3 करोड़ शेयर (4.28% हिस्सेदारी) थे.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.