इस कंपनी को मिला ₹175 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई तेजी, 3 साल में दे चुका 700% से ज्यादा का रिटर्न
इस कंपनी के शेयरों में मंगलवार को खरीदारी देखने को मिली. कंपनी को राजस्थान के पावर प्रोजेक्ट्स से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिला है. मंगलवार को TARIL का शेयर 1.68 प्रतिशत चढ़कर 297.35 रुपये पर पहुंच गया. बीते 3 साल में इसने निवेशकों के 700 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिला. बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,747.70 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इस दौरान पावर इक्विपमेंट और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयर निवेशकों के रडार पर रहे. इसी बीच Transformers and Rectifiers (India) Ltd यानी TARIL के शेयर में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी को राजस्थान के पावर प्रोजेक्ट्स से जुड़ा बड़ा ऑर्डर मिला है. मंगलवार को TARIL का शेयर 1.68 प्रतिशत चढ़कर 297.35 रुपये पर पहुंच गया. बीते 3 साल में इसने निवेशकों के 700 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
TARIL को मिला 175 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसे Bhanwariya Infra Projects Private Ltd से 175 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RRVPNL) के तहत 400/220 KV GSS Kumher, Bharatpur और 400/220 KV GSS Amber, Jaipur प्रोजेक्ट्स के लिए मिला है. कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत चार ट्रांसफॉर्मर और पांच रिएक्टर की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई की जाएगी. इसके अलावा, इससे जुड़े अन्य कार्य भी कंपनी करेगी.
मार्च 2028 तक पूरी होगी डिलीवरी
TARIL ने बताया कि इस ऑर्डर के तहत ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर की डिलीवरी मार्च 2028 तक पूरी की जाएगी. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑर्डर देने वाली संस्था में प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी या हित नहीं है और यह कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है.
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी का कहना है कि वह लगातार उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स और सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. TARIL ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को देश की प्रमुख ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में स्थापित किया है.
क्या काम करती है TARIL?
Transformers and Rectifiers (India) Ltd पावर ट्रांसफॉर्मर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर, रिएक्टर और अन्य इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने का काम करती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ट्रांसमिशन, पावर जेनरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स में किया जाता है. कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूटिलिटी कंपनियों, पावर ट्रांसमिशन कंपनियों और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को सेवाएं देती है.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.