US-Iran बातचीत से टूटा कच्चा तेल, Brent 100 डॉलर के नीचे, Gift Nifty में तूफानी तेजी; क्या खुलते ही दौड़ेगा बाजार?
Strait of Hormuz दोबारा खुलना दुनिया के कई तेल आयात करने वाले देशों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है. ईरान का दावा है कि अब तक 33 से ज्यादा जहाज इस रास्ते से गुजर चुके हैं. हालांकि युद्ध से पहले जैसी सामान्य स्थिति लौटने में अभी कम से कम एक महीना लग सकता है.

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर समझौते की उम्मीद बढ़ने के बाद सोमवार, 25 मई को एशियाई कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देश एक Memorandum of Understanding यानी MoU के करीब पहुंच गए हैं. अगर यह समझौता होता है तो करीब तीन महीने से जारी तनाव खत्म हो सकता है. इस खबर के चलते गिफ्ट निफ्टी में बंपर रैली देखने को मिल रही है.
Brent Crude में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट
तेल बाजार में राहत की खबर आते ही Brent Crude की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा टूट गया और इस महीने पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया. वहीं अमेरिकी कच्चा तेल WTI यानी West Texas Intermediate भी करीब 5 फीसदी गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया.
Hormuz Strait पर नजर
कीमतों में गिरावट उस समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि जब तक अंतिम समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका Strait of Hormuz पर ब्लॉकेड जारी रखेगा. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अंतिम डील होने में अभी कुछ दिन लग सकते हैं.
तेल आयात करने वाले देशों को मिलेगी राहत
Strait of Hormuz दोबारा खुलना दुनिया के कई तेल आयात करने वाले देशों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है. ईरान का दावा है कि अब तक 33 से ज्यादा जहाज इस रास्ते से गुजर चुके हैं. हालांकि युद्ध से पहले जैसी सामान्य स्थिति लौटने में अभी कम से कम एक महीना लग सकता है.
एनर्जी प्राइ घटने की उम्मीद
व्हाइट हाउस के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर Kevin Hassett ने Fox News से कहा कि समझौता होने के बाद ऊर्जा कीमतों में गिरावट आ सकती है. इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों में कटौती करने का मौका मिल सकता है.
Gift Nifty में जोरदार तेजी
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजार के संकेतों पर भी देखने को मिला. सोमवार सुबह 7 बजे Gift Nifty करीब 287 अंक की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. इससे संकेत मिल रहे हैं कि आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- बंपर डिविडेंड: इस कंपनी ने किया ₹506 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, स्टॉक में हलचल; जानें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.