Vedanta ने तेज की VPPL की लिस्टिंग की तैयारी! इस कैलकुलेशन से मिलेंगे Free Share! समझो मामला
वेदांता समूह ने अपने रियल एस्टेट कारोबार को वेदांता प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (VPPL) में अलग करने की घोषणा की है. यह वेदांता के पिछले चार सफल डिमर्जर के बाद एक और रणनीतिक कदम है, जिसका उद्देश्य शेयरधारकों के लिए मूल्य अनलॉक करना है.
अगले साल तक VPPL के स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की उम्मीद है. भले ही वित्त वर्ष 2026 में VPPL का टर्नओवर सिर्फ ₹1.26 करोड़ रहा हो, जो वेदांता के कुल टर्नओवर का नगण्य हिस्सा है, पर इस डिमर्जर का असली मकसद वर्तमान कमाई नहीं बल्कि इसके विशाल भूमि और संपत्ति एसेट्स हैं. VPPL के पोर्टफोलियो में 2200 एकड़ से अधिक औद्योगिक भूमि और 53,185 वर्ग फुट आवासीय व कार्यालय स्थान शामिल हैं. ये एसेट्स महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में फैले हुए हैं.