4 महीने की ऊंचाई पर क्यों उछला Vodafone Idea? क्या हैं ब्रोकर्स के टारगेट?
Vodafone Idea के स्टॉक में मूवमेंट देखने को मिला है. यह शेयर सोमवार 11 मई को 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. शेयर का भाव 9 जनवरी के बाद ऊंचाई पर पहुंच चुका है. 13 अप्रैल के निचले स्तर से एक महीना पहले के हिसाब से देखें तो शेयर में 38% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है.
सोमवार की खरीदारी में शेयर में भारी वॉल्यूम्स देखने को मिला है. इस हफ्ते में दो हफ्ते के औसत से देखें तो दो गुना से ज्यादा वॉल्यूम्स पर खरीदारी हुई थी. 1:30 बजे तक केवल एक एक्सचेंज एनएससी की बात करें तो 139 करोड़ शेयरों का कारोबार हो चुका था. जबकि दो हफ्ते का औसत वॉल्यूम 63 करोड़ शेयरों के आसपास का है. बाजार में बड़ी गिरावट के बावजूद Vodafone Idea के शेयरों में इतनी बड़ी तेजी क्यों देखने को मिल रही है? इतनी बड़ी तेजी के वॉल्यूम्स की क्या वजह है? जाने पूरी खबर