बाजार में लिस्ट हुई इस नई EV कंपनी में क्यों लग रहे अपर सर्किट?

ईरान-US जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है. लेकिन कच्चे तेल की supply से जुड़ी दिक्कतों के चलते सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं. जिससे पता चलता है कि सरकार या तो पेट्रोल-डीजल की खपत कम करना चाहती है या रोजमर्रा की आवाजाही और ट्रांसपोर्टेशन के लिए EV इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस बढ़ाना चाहती है. PM मोदी ने ग्लोबल एनर्जी संकट के बीच फ्यूल और विदेशी मुद्रा बचाने की अपनी अपील के बाद हाल में अपने काफिले के आकार को आधा कर दिया है.

दिल्ली मेट्रो ने एक्सट्रा फेरों की घोषणा की है. ऐसे में EV कंपनियों और उनके शेयरों पर काफी फोकस है. ऐसे माहौल में चुपके से एक और इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी Keto Motors ने शेयर बाजार में एंट्री कर ली है. अब आप सोच रहे होंगे कि अगर नई लिस्टिंग हुई है तो आपको कैसे नहीं पता चला? इसकी लिस्टिंग कैसे हुई और कैसी रही? लिस्टिंग से इस कंपनी को क्या फायदा होगा?

Short Videos