भारत से लेकर अमेरिका तक मचा हाहाकार! भयंकर टूटे IT शेयर, जानें क्यों बिगड़ा सेंटीमेंट?
AI से जुड़ी इस चिंता का असर अमेरिका के बड़े टेक शेयरों पर भी साफ दिखा. Nvidia और Microsoft के शेयर करीब 3 प्रतिशत गिरे, Alphabet में करीब 1.2 प्रतिशत की गिरावट, Amazon के शेयर करीब 1.8 प्रतिशत टूटे वहीं, Salesforce और Adobe में करीब 7 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली.
Why IT Stocks Crashed: 4 फरवरी के शुरुआती कारोबार में बाजार में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान IT शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली. ये बिकवाली भारत के साथ-साथ अमेरिका तक रही है. शुरुआती कारोबार में Nifty IT Index करीब 6 प्रतिशत टूटकर 36,393.70 के स्तर तक फिसल गया. सुबह के सत्र में Sensex और Nifty दोनों पर IT सेक्टर सबसे बड़ा दबाव बनाने वाला सेक्टर बनकर उभरा. सवाल ये है कि कल तक जो शेयर रैली कर रहे थे, वे आज बुरी तरह क्यों टूटे? आइए जानते हैं कि इस बड़ी गिरावट के पीछे की वजह क्या है?
कौन से IT स्टॉक्स में आई सबसे ज्यादा गिरावट?
बाजार खुलते ही कई दिग्गज IT शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई. Persistent Systems, LTI Mindtree, Coforge और Infosys के शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा टूटे. Mphasis, Tech Mahindra, Tata Consultancy Services (TCS) और HCL Technologies में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.
Wipro के शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा नीचे फिसले
इसके अलावा Info Edge के शेयरों में भी सुबह के कारोबार में करीब 5 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली. सुबह करीब 9.20 बजे के आसपास IT शेयर बेंचमार्क इंडेक्स पर सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाले स्टॉक्स में शामिल रहे.
आज क्यों टूटे IT स्टॉक्स
मंगलवार को वॉल स्ट्रीट पर तेज बिकवाली देखने को मिली थी. निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर बढ़ गई है कि AI टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा और मुश्किल कर सकती है. इसकी बड़ी वजह Anthropic द्वारा अपने Claude AI चैटबॉट के लिए लीगल ऑटोमेशन टूल लॉन्च करना माना जा रहा है.
पिछले हफ्ते Anthropic ने Claude Cowork Agent के लिए ऐसे प्लग इन लॉन्च किए, जो लीगल, सेल्स, मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस जैसे कई कामों को ऑटोमेट कर सकते हैं. इससे प्रोफेशनल सर्विस और डेटा सर्विस इंडस्ट्री में बड़े बदलाव की आशंका बढ़ गई है.
US Tech Stocks पर भी पड़ा असर
AI से जुड़ी इस चिंता का असर अमेरिका के बड़े टेक शेयरों पर भी साफ दिखा. Nvidia और Microsoft के शेयर करीब 3 प्रतिशत गिरे, Alphabet में करीब 1.2 प्रतिशत की गिरावट, Amazon के शेयर करीब 1.8 प्रतिशत टूटे वहीं, Salesforce और Adobe में करीब 7 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली. इंडेक्स की बात करें तो टेक शेयरों से भरा Nasdaq करीब 1.43 प्रतिशत टूटकर 23,255.19 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Dow Jones करीब 0.34 प्रतिशत गिरकर 49,240.99 पर आ गया.
इसे भी पढ़ें- इस IT स्टॉक पर केडिया फैमिला फिदा! भाग रहा शेयर, कंपनी कर रही लंबी रेस की तैयारी, 100+ देशों में फैला धंधा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.




