Wipro से ABB तक किन शेयरों में बनेगा पैसा? जानें कहाँ करें एंट्री

आज के बाजार विश्लेषण में कई बड़े शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. Wipro, NMDC, NLC India, VST Industries, HDFC Life, Gujarat Gas, MGL, SCI, Siemens और ABB India जैसे दिग्गज स्टॉक्स में आगे की रणनीति क्या होनी चाहिए, इस पर खास चर्चा हुई. कुछ शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच चुके हैं, जिससे निवेशकों के सामने सवाल है कि अब मुनाफावसूली करें या लंबी अवधि के लिए बने रहें. SCI, Lloyds Metals, Siemens, Sona BLW, ABB India, NMDC और NLC India जैसे स्टॉक्स में मजबूत तेजी देखने को मिली है. वहीं Wipro और HDFC Life जैसे शेयरों में भी निवेशकों की रुचि बनी हुई है.

एक्सपर्ट VLA Ambala ने कई शेयरों पर नए टारगेट दिए हैं और कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में एंट्री का मौका बताया है. इसके अलावा US-Iran तनाव, Crude Oil की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ग्लोबल संकेतों का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है. Gas सेक्टर के Gujarat Gas और MGL जैसे शेयर भी फोकस में हैं. Waaree Renewables और PB Fintech जैसे शेयरों में भी हलचल बनी हुई है.

Short Videos