Zepto IPO आने से पहले कंपनी को लगा झटका! 23% टूट गए अनलिस्टेड शेयर
Zepto IPO: क्विक डिलीवरी कॉमर्स कंपनी जेप्टो का आईपीओ आने से पहले ही कंपनी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, ये एक स्टार्टअप है जिसकी 7 अरब डॉलर के वैल्यूएशन की चर्चा थी लेकिन अब कहानी कुछ बदलती हुई नजर आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि अनलिस्टेड शेयर्स में लगभग 23 फीसदी की गिरावट आई है और वैल्यूएशन भी 7 अरब डॉलर से कम होकर 3.5 अरब डॉलर से नीचे आने की आशंका है.
जेप्टो के अनलिस्टेड शेयर्स में इस गिरावट ने कई सवालों को खड़ा कर दिया है कि ऐसा क्या हुआ जो बड़े निवेशकों ने हाथ पीछे खींच लिए, क्या कंपनी का वैल्यूएशन जरूरत से ज्यादा था और सबसे बड़ा सवाल तो यहां ये खड़ा होता है कि क्या ये रिटेल निवेशकों के लिए खतरे की घंटी है? क्या रिटेल निवेशकों को सावधान हो जाना चाहिए, आज आपको इस वीडियो में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे.