EPS-95 पेंशन बढ़ाने की मांग ने पकड़ा जोर, ₹7,500 को लेकर आर-पार की तैयारी
देश भर के ईपीएस-95 पेंशनभोगी अपनी न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की मांग को लेकर 5 अगस्त को एक बड़े देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में मुख्य मांग न्यूनतम मासिक पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 करना है. इसके साथ ही पेंशनर्स महंगाई भत्ते (डीए), पेंशनर्स और उनके जीवनसाथी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार उच्च पेंशन लाभों के कार्यान्वयन की भी मांग कर रहे हैं.
ईपीएस-95 योजना के तहत लगभग 81 लाख पेंशनभोगी आते हैं, जिन्हें वर्तमान में औसतन ₹1,171 पेंशन मिल रही है. पेंशनर्स का तर्क है कि बढ़ती महंगाई में यह राशि जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है. हालांकि, सरकार ने वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई है. हाल ही में सरकार ने ईपीएफ की सीलिंग ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की है, लेकिन पेंशनर्स का कहना है कि यह न्यूनतम पेंशन वृद्धि की उनकी मुख्य मांग को संबोधित नहीं करता है.
More Videos
JSW Infra, Urban Co, IOC, ITC, MTAR Tech, SSWL, Pine Labs, Protean, Shadowfax Tech में क्या करें?
1.5 करोड़ में से सिर्फ 40 लाख लोगों को मिला पैसा! आखिर कहां अटका सहारा का रिफंड
₹15000 की SIP से जुड़ जाएंगे ₹5 करोड़? जानें कैसे
