आम जनता पर महंगाई की मार, अगस्त से महंगे होंगे रोजमर्रा के सामान! ये है वजह
क्या कीमतें फिर से बढ़ने वाली हैं? इस वीडियो में हम आपको इस बात की जानकारी देंगे कि क्यों कई कंज्यूमर गुड्स कंपनियां अगस्त से कीमतें बढ़ाने का प्लान बना रही हैं? रेफ्रिजरेटर, टीवी, वॉशिंग मशीन, FMCG प्रोडक्ट्स, कपड़े और कारों से लेकर, रोजमर्रा की कई चीजें बढ़ती इनपुट कॉस्ट, फ्रेट चार्ज, कच्चे तेल की कीमतों और करेंसी में उतार-चढ़ाव की वजह से और महंगी हो सकती हैं.
इस वीडियो के जरिए आप समझ पाएंगे कि कंपनियां कीमतें क्यों बढ़ा रही हैं, कौन से प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं, पश्चिम एशिया संकट भारतीय कंज्यूमर्स पर कैसे असर डाल रहा है, आपके घर के बजट के लिए इसका क्या मतलब है और क्या आपको कीमतें बढ़ने से पहले खरीद लेना चाहिए?
